उत्तर प्रदेश

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर रात के समय सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. शहर के प्रमुख मार्गों और कनेक्टिंग रास्तों पर लंबे समय से छाए अंधेरे को दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है.

आगामी दिवाली के त्योहार से पहले ही इन सड़कों को जगमगाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है, जिससे न सिर्फ रात का सफर सुरक्षित होगा, बल्कि शहर का नजारा भी बदला-बदला नजर आएगा.

6.46 करोड़ की लागत से लगेंगे डेकोरेटिव पोल

प्राधिकरण ने शहर के तीन प्रमुख रूटों और एंट्री प्वाइंट्स को रोशन करने के लिए करीब 6.46 करोड़ रुपये की एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. इस बजट से सिर्फ साधारण लाइटें ही नहीं, बल्कि आधुनिक और डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी.

योजना के मुताबिक, कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री प्वाइंट से हल्दौनी मोड़ तक के 1.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में 108 पोल लगाए जाएंगे. वहीं, गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौर सिटी अंडरपास और खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी के 4 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्ग पर 217 पोल स्थापित होंगे.

चार मूर्ति से एक मूर्ति तक बढ़ेगी शहर की खूबसूरती

इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की लाइफलाइन माने जाने वाले चार मूर्ति चौक से एक मूर्ति रोटरी तक की 130 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है. यहां आकर्षक कोनिकल आर्च पोल लगाए जाएंगे, जो सड़क को पर्याप्त रोशनी देने के साथ-साथ एक बेहद प्रीमियम और ब्यूटीफुल लुक भी प्रदान करेंगे.

स्थानीय निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पिछले काफी समय से वाहन चालक और स्थानीय निवासी सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें न जलने या अंधेरा रहने की शिकायत कर रहे थे. अब प्राधिकरण की इस पहल से दिवाली से पहले ही निवासियों की यह शिकायत दूर हो जाएगी और रात में हादसों की आशंका भी काफी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

All-Time High से आधी हुई चांदी! त्योहारी सीजन में खरीदने का सबसे बड़ा मौका, जानें अपने शहर का भाव

Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…

15 minutes ago

‘डूबेगा PAK, तो पुर्तगाल में काटेंगे ऐश…!’ कंगाल पाकिस्तान में बड़ा खेल, क्यों भाग रहे सरकारी अफसर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…

19 minutes ago

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

38 minutes ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

44 minutes ago

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को यूपी और ओडिशा के दौरे पर, वाराणसी में गारमेंट प्लांट और भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

1 hour ago