Noida Crime News
Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के हरौला गांव में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी से इनकार से नाराज एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पूरे परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस मामले में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटी और पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.
पुलिस के मुताबिक बिहार के छपरा निवासी सुरेंद्र शर्मा परिवार सहित हरौला गांव के बी ब्लॉक में किराए पर रहते हैं. परिवार में पत्नी संजू देवी बेटियां ज्योति और जूली शामिल है. बताया जा रहा है कि बरेली निवासी हरिराम यादव का ज्योति से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी लगातार शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था.
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात परिवार मकान की पहली मंजिल की छत पर सो रहा था. इसी दौरान आरोपी हाथ में चाकू लेकर पहुंचा और परिवार पर हमला बोल दिया. हमले में 40 वर्षीय संजू देवी के शरीर पर कई वार किए गए. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ज्योति के सीने में चाकू लगा. उसकी बहन जूली के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि पिता सुरेंद्र शर्मा भी हमले में घायल हो गया. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी हरि राम लंबे समय से ज्योति पर शादी का दबाव बना रहा था. बताया जा रहा है कि ज्योति की पहले कहीं और शादी तय हुई थी, लेकिन आरोपी ने वह रिश्ता भी तुड़वा दिया था. पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी अक्सर ज्योति से झगड़ा और मारपीट करता था. परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पहले पीड़ित परिवार के बगल में ही रहता था. कुछ समय पहले उसने अचानक कमरा बदल लिया था और अपने कमरे से अधिकतर सामान भी हटा लिया था.
जिस चार मंजिला बिल्डिंग में यह वारदात हुई है. उसमें करीब 200 परिवार रहते हैं. घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में डर और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है.
ये भी पढ़ें- PBKS-KKR का टूटा सपना, राजस्थान रॉयल्स ने मारी बाजी; मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में एंट्री
नोएडा की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और शादी से इंकार से जुड़ा हुआ सामने आए हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी चांगली जा रही है. फिलहाल पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धारों में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…