फुट पैट्रोलिंग करते हुए पुलिस टीम.
Noida: गणतंत्र दिवस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर एनसीआर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान और फुट पैट्रोलिंग की जा रही है. इसी कड़ी में डीसीपी रामबदन सिंह और एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र की देखरेख में चेकिंग और फुट पैट्रोलिंग की गई.
एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत गार्डन गलेरिया, सेक्टर 37, जीआईपी मॉल, बस स्टैण्ड, बॉटेनिकल गार्डन और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
यह भी पढ़ें- Noida: चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की और चेकिंग कराई गई. एसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि पीआरवी लगातार भ्रमण करें और वाहनों की लगातार चेकिंग सुनिश्चित की जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…