Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर Noida Police ने चलाया चेकिंग अभियान, ACP प्रवीण सिंह ने सुरक्षा का लिया जायजा

गणतंत्र दिवस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर एनसीआर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

Republic Day

फुट पैट्रोलिंग करते हुए पुलिस टीम.

Noida: गणतंत्र दिवस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर एनसीआर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान और फुट पैट्रोलिंग की जा रही है. इसी कड़ी में डीसीपी रामबदन सिंह और एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र की देखरेख में चेकिंग और फुट पैट्रोलिंग की गई.

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत गार्डन गलेरिया, सेक्टर 37, जीआईपी मॉल, बस स्टैण्ड, बॉटेनिकल गार्डन और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें- Noida: चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर्मियों को दिया गया निर्देश

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की और चेकिंग कराई गई. एसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि पीआरवी लगातार भ्रमण करें और वाहनों की लगातार चेकिंग सुनिश्चित की जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital