रिपोर्ट- समीर
नोएडा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां रविवार की छुट्टी के दिन भी काम पर निकले दो मजदूरों के लिए मौत काल बनकर आई थी. सेक्टर-142 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान शटरिंग अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जिसमें दबने से दो बेगुनाह मजदूरों की जान चली गई.
हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए साइट के सुपरवाइजर और ठेकेदार को अपनी हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-142 की एक साइट पर कंस्ट्रक्शन का काम जोरों पर चल रहा था. रविवार का दिन था और मजदूर शटरिंग लगाने के काम में व्यस्त थे. अचानक शटरिंग का भारी-भरकम ढांचा भरभरा कर गिर पड़ा. इससे पहले कि वहां मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका मिलता, तीन मजदूर उसके मलबे के नीचे दब गए.
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मलबे में दबे घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया. बदकिस्मती से, डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है.
सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति अवस्थी ने खुद इस पूरी घटना की पुष्टि की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी पुरानी बिल्डिंग या मकान के गिरने का मामला नहीं है, बल्कि निर्माणाधीन साइट पर सेंटरिंग (शटरिंग) फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ.
डीसीपी अवस्थी ने बताया कि ‘लापरवाही के मामले में हमने तुरंत एक्शन लिया है. सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके पर अब शांति है और पुलिस की टीमें आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई हैं.’
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतकों की पहचान करना है. अभी तक उनके नाम या पते की जानकारी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही शवों की शिनाख्त हो जाएगी, उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: मस्जिद की छत पर मासूम से दरिंदगी! पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर किया कुकर्म; सीसीटीवी से खुला राज
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…