Ahmedabad Child Abuse: गुजरात के अहमदाबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. जहां 23 साल के एक युवक ने 7 साल के मासूम लड़के को नमाज पढ़ाने के बहाने मस्जिद की छत पर ले गया और उसके साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी की पहचान नोमान शेख के रूप में हुई है. उसने इस वारदात को अहमदाबाद के जमालपुर स्थित गायकवाड़ हवेली इलाके में अंजाम दिया. वह पीड़ित बच्चे का पड़ोसी है.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरी घटना जमालपुर की है. जहां 23 साल का नोमान शेख दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर 7 साल के एक बच्चे को नमाज सिखाने के बहाने से अपने पास बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर गायकवाड़ हवेली इलाके में मौजूद मस्जिद की छत पर ले गया. जहां उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नोमान शेख ने बच्चे को छोड़ दिया. पीड़ित बच्चा जब अपने घर पहुंचा तो माता-पिता को इस दरिंदगी की सूचना दी. बच्चे की हालत खराब होता देख परिजन तुरंत बेटे को अस्पताल लेकर भागे और पुलिस को सूचना दी. गायकवाड़ हवेली पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे से मामले की जानकारी ली और कार्रवाई शुरू कर दी.
सीसीटीवी में बच्चे के साथ दिखा आरोपी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी चिराग गोसाई ने मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की. सीसीटीवी में आरोपी नोमान शेख बच्चे को मस्जिद की छत पर ले जाता दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें- 40 तारीखें, न वकील आया न सांसद! कोर्ट ने पूछा- ‘कहां हैं पप्पू यादव?’, फिर बेउर जेल भेजने का दिया आदेश
पुलिस के मुताबिक आरोपी नोमान शेख का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पहले भी मारपीट का केस दर्ज हो चुका है. पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और क्राइम सीन रीक्रियेट कराया. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





