गोरखपुर रोड शो को लेकर अखिलेश पर बरसे राजभर
Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने रोड शो के दौरान 13 साल के बच्चे की मौत का मुद्दा उठाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए.
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा,
मित्र अखिलेश यादव जी! करा आए बेइज्जती गोरखपुर में? कर लिया सड़कों पर तांडव?
राजभर ने आरोप लगाया कि रोड शो में शामिल लोगों की वजह से एक मासूम की जान चली गई.
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल बुलडोजर ने एक बच्चे आर्यवर्धन की जान ली. उन्होंने कहा कि सड़क पर कूद-फांद कर रहे लोगों के कारण 13 साल के बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी.
मित्र अखिलेश यादव जी!
करा आए बेइज़्ज़ती गोरखपुर में? कर लिया सड़कों पर तांडव?
इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली। सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ली है।
मैं मांग करता हूं कि आर्यवर्धन की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और जो लोग भी इसमें शामिल हों उनपर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। सोचने वाली ये है कि आप ने भी न दु:ख प्रकट किया न संवेदना जतायी, मगर वहीं पर स्वतंत्रता सेनानियों की जाति खोजने का समय मिल गया आपको। ये है आपकी उद्दंड राजनीति।
‘बुलडोजर’ सबसे नहीं संभलता मित्र…पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि आप लोग सिवाय अव्यवस्था, अराजकता और उद्दंडता के कुछ और कर ही नहीं सकते।
और हां…हम समझ सकते हैं कि आप गोरखपुर गये, मगर महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर नहीं गये!
कम से कम गीता प्रेस ही चले गये होते। एक भगवद्गीता खरीद लिये होते, सद्बुद्धि मिलती। मगर आपको माफियापरस्ती से ही फुरसत नहीं। उसी चौरीचौरा के पास तरकुलही माई का मंदिर था, वहीं माथा टेक लिए होते, लेकिन आपको तो दाढ़ी-टोपी वालों से डर लगता है कि कहीं वो नाराज़ ना हो जाएँ।ख़ैर, गुंडई के प्रदर्शन के चक्कर में ये भूल गये कि आप इंडी वाले भी हैं। कम से कम कांग्रेस वाले अपने बड़के भैया का भी झंडा, बैनर लहरवा दिये होते एक दो जगह पर।
हम आपको मित्र की तरह समझाते हैं, लेकिन आपको और आपके लोडरों को मिर्ची लग जाती है! बार बार कह रहे हैं कि लोफरों की संगत छोड़ दीजिए और बड़े-बुजुर्गों से ज्ञान लीजिए। तभी पार्टी बचेगी नहीं तो सत्ताइस में सत्यानाश तय है।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) November 19, 2026
उन्होंने मांग की कि आर्यवर्धन की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो लोग भी इस मामले में शामिल पाए जाएं, उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो. राजभर ने अखिलेश यादव पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने बच्चे की मौत पर न तो दुख जताया और न ही परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की.
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे के दौरान गोरखनाथ मंदिर नहीं जाने पर भी करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गोरखपुर गए, लेकिन महायोगी गुरु गोरखनाथ के मंदिर नहीं गए. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कम से कम गीता प्रेस जाकर भगवद्गीता खरीदनी चाहिए थी.
उन्होंने चौरीचौरा के पास तरकुलही माई मंदिर का जिक्र करते हुए भी अखिलेश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इस मंदिर में इसलिए नहीं गए क्योंकि उन्हें दाढ़ी-टोपी वालों की नाराजगी का डर रहता है.
राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव को कांग्रेस के साथ गठबंधन की याद दिलाते हुए रोड शो में कांग्रेस के झंडे और बैनर भी लगाने की बात कही. उन्होंने अखिलेश को नसीहत देते हुए लिखा कि उन्हें ‘लोफरों की संगत’ छोड़कर बड़े-बुजुर्गों से सीख लेनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर का नया चेहरा बने पवन कुमार चंदना, TIME ने दी जगह
उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर अखिलेश यादव ने अपना तरीका नहीं बदला तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का सत्यानाश तय है.
-भारत एक्सप्रेस
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग…
Bridal Lehenga Shopping: शादी के सीजन में ब्राइडल लहंगे की खरीदारी करना चाहती हैं तो…
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी…
Pawan Kumar Chandana: ISRO में छह साल काम करने के बाद पवन कुमार चंदना ने…
भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के शुरुआती दिन ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ DRS फैसले को लेकर विवाद…
TIME Magazine: TIME मैगजीन ने आर्यन खान, पायल कपाड़िया और तेजा रियो को भारतीय सिनेमा…