उत्तर प्रदेश

‘मतलबी औरत है..’, प्रतीक यादव का विस्फोटक पोस्ट, अपर्णा यादव से तलाक का ऐलान; मुलायम परिवार में भूचाल

Prateek Yadav Divorce News: उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे प्रभावशाली ‘मुलायम परिवार’ में एक बार फिर बड़ी टूट की खबर सामने आई है. सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेत्री Aparna Yadav से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है. प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद गुस्से से भरा पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे सियासी और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

‘वो सिर्फ मशहूर होना चाहती है’ (Prateek Yadav vs Aparna Yadav)

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (@iamprateekyadav) पर लिखा-

‘इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं. उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है. अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी, और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई.’

राजनीति बनी रिश्तों में दरार? (Prateek Yadav And Aparna Yadav)

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा से अलग होकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. वर्तमान में वह यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अपर्णा का बीजेपी प्रेम और अखिलेश यादव व डिंपल यादव के खिलाफ उनके बयान परिवार में कलह की वजह बने. प्रतीक ने अपने पोस्ट में अपर्णा को ‘फैमिली डिस्ट्रॉयर’ (परिवार तोड़ने वाली) कहा है, जो इशारा करता है कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने निजी रिश्तों की बलि ले ली है.

ये भी पढ़ें: 45 साल की BJP में अबतक 14 अध्यक्ष, 11 नामों में जानें किसे मिला 3 बार मौका?

2001 से शुरू हुआ था साथ

यह रिश्ता जितना कड़वाहट के साथ खत्म हो रहा है, इसकी शुरुआत उतनी ही रोमांटिक थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2001 में एक बर्थडे पार्टी में प्रतीक ने अपर्णा से ईमेल आईडी मांगी थी. करीब 10 साल तक डेटिंग करने के बाद 2011 में उनकी सगाई हुई और 2012 में एक हाई-प्रोफाइल शादी, जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल अंबानी तक शामिल हुए थे. लेकिन 12 साल बाद यह रिश्ता अब तलाक की दहलीज पर आ खड़ा हुआ है. फिलहाल अपर्णा यादव की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

9 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

23 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

26 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

39 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

58 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago