उत्तर प्रदेश

आपका वेज पिज्जा है नॉनवेज! प्रयागराज में बवाल, पार्टी का मूड है तो पहले पढ़ें खबर

Prayagraj News: पिज्जा आजकल युवाओं में काफी पसंद किया जाता है. धीरे-धीरे इस खास विदेशी व्यंजन ने तो युवाओं के अलावा भी अन्य उम्र वर्ग के दिनों में जगह बना लिया है. हालांकि, कभी भी डॉक्टरों ने इसे सेहत के लिए सही नहीं बताया. खैर सेहत तो एक बात अब यह लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने लगा है. अगर आप भी हर पार्टी में पिज्जा को शामिल करने वालों में शामिल हैं तो यह खबर आपको पढ़ लेनी चाहिए. मामला सनातन नगरी प्रयागराज का है जिसने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं.

प्रयागराज में एक पिज्जा सेंटर (Prayagraj Pizza Center) में वेज और नॉनवेज पिज्जा बनाने के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आरोप है कि इस पिज्जा सेंटर में वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही बर्तन में बनाए जा रहे थे, जिससे शाकाहारी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी.

नॉनवेज पिज्जा कैसे नॉनवेज?

खाद्य विभाग को सेंटर के बारे में शिकायत (Pizza controversy in Prayagraj) मिली थी कि यह ग्रीन लोगो वाले पैकेट में नॉनवेज पिज्जा परोस रहे हैं. इसके बाद प्रयागराज फूड एंड सेफ्टी विभाग एक्शन में आया है और पिज्जा सेंटर में छापा मारने पहुंच गया. स्थानीय निवासी द्वारा आईजीआरएस पर की गई शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच की और पाया कि पिज्जा सेंटर में वेज और नॉनवेज पिज्जा बनाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था नहीं थी. इसके बाद संबंधित अधिकारी ने कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: जान पर आई तो ‘शेरनी’ बनी बुजुर्ग, सियार के हमले को साड़ी ने कैसे किया नाकाम?

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दी जानकारी

प्रयागराज के मुख्य खाद्य सुरक्षा संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनका एक शिकायत मिली थी. इसमें बताया गया था हरे रंग वाले डिब्बे में नॉनवेज पिज्जा परोसा गया था. जांच (Raid In Pizza Center Prayagraj) में पता चला कि नॉनवेज के लिए कोई डिब्बा इनके पास नहीं था. यहां दोनों तरह के भोजन के लिए एक तरह का बर्तन इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बाद इन्हें बोला गया है कि दोनों के लिए अलग बर्तन का इस्तेमाल करें. संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सैंपल भी लिया गया है जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की कार्रवाई से उम्मीद

यह खबर उन लोगों के लिए खतरे की घंटी है जो बाहर पिज्जा खाते हैं और शाकाहारी हैं. इससे पहले कि आप अपने पसंदीदा पिज्जा का ऑर्डर दें, यह जानना जरूरी है कि वह कैसे बनाया जा रहा है. क्योंकि, अगर बर्तन एक ही है तो आप पूरी तरह से अपने भोजन का शाकाहारी नहीं मान सकते हैं. प्रशासन (Prayagraj Food and Safety Department) की इस कार्रवाई से उम्मीद है कि पिज्जा सेंटर अब अपनी व्यवस्था में सुधार करेंगे और शाकाहारी लोगों की भावनाओं का सम्मान करेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

41 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago