Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?

रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.. सीसीटीवी फुटेज में पुजारी मुंह पर तौलिया रखकर बाहर भागते और गेट के पास उल्टी होने के बाद जमीन पर गिरते दिखे.

Raebareli Priest Dies Suddenly During Bariksha Ceremony After Vomiting Outside Gate CCTV Viral

CCTV Footage

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मांगलिक समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया, जब पूजा-पाठ करा रहे पुजारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.. शहर के शालीमार पैलेस में सगाई यानी बरीक्षा का कार्यक्रम चल रहा था.. इसी बीच अनुष्ठान करा रहे पुजारी को अचानक परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद वह मुंह पर तौलिया रखकर तेजी से बाहर की ओर भागे और गेट के पास गिर पड़े.. अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई.. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है..

CCTV फूटेज आया सामने?

जानकारी के मुताबिक, शालीमार पैलेस में आयोजित बरीक्षा कार्यक्रम में रीति-रिवाज और पूजा की प्रक्रिया चल रही थी.. तभी पुजारी की हालत अचानक बिगड़ने लगी.. सामने आए सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि पुजारी मुंह पर तौलिया रखते हैं और जल्दबाजी में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हैं..

शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को शायद उनकी गंभीर स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाया.. पैलेस के गेट के पास पहुंचते ही उन्हें उल्टी हुई और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े.. यह नजारा देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उन्हें संभालने के लिए दौड़े..

खुशियों के माहौल में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद लोगों ने पुजारी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे.. जिस समारोह में परिवार और रिश्तेदारों के बीच खुशियों व रस्मों का उत्साह था, वहां कुछ ही पलों में शोक की लहर दौड़ गई..

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.. फिलहाल पुजारी की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और मौत की असली वजह क्या रही, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा..

यह भी पढ़ें: लो जी बैंक का लॉकर भी सेफ नहीं रहा…! लखनऊ में डॉक्टर दंपति के 1 करोड़ के जेवर गायब, मचा हड़कंप

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism