उत्तर प्रदेश

रात में विदाई, सुबह बधाई! रामपुर की इस शादी का क्लाइमैक्स देख रह जाओगे दंग, कुछ ही देर में दिया बच्ची को जन्म

यूपी के रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. आमतौर पर शादी के बाद घर में खुशियां मनाई जाती हैं, दावतें होती हैं, लेकिन रामपुर के एक गांव में तो मामला ही कुछ और निकला है. यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया ही था कि चंद घंटों बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठी.

प्रेम कहानी, पुलिस और फिर निकाह

दरअसल, अजीमनगर के कुम्हरिया गांव का रहने वाला रिजवान और बहादुरगंज की एक युवती काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और बात शादी तक पहुंच चुकी थी. मामला तब और गंभीर हो गया जब कुछ दिनों पहले युवती खुद अजीमनगर थाने की मुरसैना चौकी पहुंच गई और रिजवान से शादी करने की जिद पर अड़ गई.

मामला पुलिस तक पहुंचा, तो ग्राम प्रधान और इलाके के गणमान्य लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा. दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत हुई और आखिरकार आपसी सहमति से निकाह का फैसला लिया गया.

विदाई के कुछ घंटे बाद ही गूंजी किलकारी

शनिवार की शाम रिजवान कुछ करीबियों के साथ बहादुरगंज पहुंचा. वहां पूरे रीति-रिवाज के साथ निकाह पढ़ा गया और खुशी-खुशी विदाई हुई. दुल्हन जब अपने ससुराल पहुंची, तो परिवार में जश्न का माहौल था. लेकिन यह खुशी जल्द ही घबराहट में बदल गई.आधी रात के करीब, यानी रात 12 बजे के आसपास दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ. घरवाले परेशान हो गए कि आखिर नई-नवेली दुल्हन को क्या हुआ. आनन-फानन में एक स्थानीय महिला डॉक्टर को बुलाया गया. शुरू में लगा कि शायद सफर की थकान या सामान्य दर्द होगा, लेकिन रविवार को जब घर में नवजात बच्ची के रोने की आवाज आई, तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं.

गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म

शादी के चंद घंटों बाद मां बनने की यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई है. गांव में हर तरफ बस इसी बात के चर्चे हैं. हालांकि यह मामला पहले से ही प्रेम प्रसंग से जुड़ा था और दोनों पक्ष रजामंद थे, इसलिए फिलहाल किसी बड़े विवाद की खबर नहीं है.

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हुई. अजीमनगर थाना प्रभारी कारण सिंह ने बताया कि पूरा मामला पहले से ही पुलिस के संज्ञान में था. मुरसैना चौकी प्रभारी द्वारा की गई जांच में यह साफ हो गया था कि रिजवान और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे और युवती पहले से ही गर्भवती थी.

नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

थाना प्रभारी के मुताबिक, “चूंकि दोनों पक्ष बालिग हैं और उन्होंने आपसी सहमति से शादी का फैसला किया था, इसलिए पुलिस इसमें हस्तक्षेप नहीं कर रही है.”

सबसे बड़ी बात यह है कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस रिश्ते और बच्चे से पूरी तरह खुश हैं. उन्होंने पुलिस को साफ कर दिया है कि वे साथ रहना चाहते हैं और इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते है.

ये भी पढ़ें- 25 मिनट तक थार के नीचे दबे रहे कारोबारी, लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

2 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

11 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

24 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

27 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

37 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

38 minutes ago