उत्तर प्रदेश

‘यहां 3 तलाक और हलाला नहीं होता…’, मुस्लिम लड़की ने हिंदू प्रेमी संग लिए 7 फेरे, कहा- हिंदुओं में है औरतों का सम्‍मान

Bareilly Interfaith Marriage: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आया है. जौनपुर की रहने वाली मुस्लिम युवती शाहजहां बानो ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी पवन यादव (19) के साथ विवाह रचा लिया है. इस विवाह से पहले युवती ने अपना नाम बदलकर ‘प्रतीक्षा यादव’ रख लिया.

शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने वैदिक रीति-रिवाजों से दोनों का विवाह संपन्न कराया. शादी के दौरान पवन ने प्रतीक्षा की मांग में सिंदूर भरा, बिछुए और मंगलसूत्र पहनाकर सात फेरों के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया.

गौमूत्र और गंगाजल से कराया शुद्धिकरण

विवाह की रस्मों से पहले आश्रम में पंडित केके शंखधार ने युवती का गंगाजल और गौमूत्र से शुद्धिकरण कराया. इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के बीच धार्मिक अनुष्ठान पूरा हुआ. नवदंपति ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और विवाह के पश्चात मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया. शादी के बाद दोनों दंपति लखनऊ रवाना हो गए, जहां पवन टूर एंड ट्रैवल्स का कार्य करते हैं.

‘हिंदुओं में मिलता है सम्मान और अधिकार’

शादी के बाद मीडिया से बातचीत में प्रतीक्षा (पहला नाम- शाहजहां था) ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा:

“हमारे यहां महिलाओं को स्वतंत्रता नहीं मिलती, नकाब-बुर्का में रहना पड़ता है और तीन तलाक या हलाला जैसी प्रथाओं का डर रहता है. इसके विपरीत हिंदू धर्म में विवाह को सात जन्मों का पवित्र रिश्ता माना जाता है और महिलाओं को पूरा सम्मान व अधिकार मिलता है.”

कॉलेज की दोस्ती और 5 साल पुराना प्यार

प्रतीक्षा और पवन की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी. दोनों के गांव आसपास होने के कारण जान-पहचान जल्द ही प्रेम में बदल गई. बालिग होने और स्नातक (BA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व छोटी बहन का निकाह संपन्न होने के पश्चात दोनों ने जिलाधिकारी (DM) कार्यालय में शपथ-पत्र देकर धर्म परिवर्तन और विवाह की प्रक्रिया को विधिवत पूरा किया.

यह भी पढ़िए: Love Story: हिंदू प्रेमियों के लिए छोड़ा इस्लाम, सबके सामने रचाई शादी; रुखसाना बनी रूबी और जास्मीन बन गई चांदनी

Bharat Express Desk

Recent Posts

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

47 seconds ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

12 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

20 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

38 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

44 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

54 minutes ago