Shravasti Electricity Accident: यूपी के श्रावस्ती जिले से बिजली विभाग की एक ऐसी खौफनाक लापरवाही सामने आई है, जिसने दो हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं. मोहमदापुर गांव में बिजली का खंभा खड़ा करते वक्त 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अचानक करंट दौड़ गया. इस भीषण हादसे की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई.
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह काम शटडाउन लेकर ही शुरू किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अचानक लाइन में सप्लाई चालू कर दी गई.
पूरा मामला 6 अक्टूबर की दोपहर का है, जब गांव में ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पोल लगाने का काम चल रहा था. ग्रामीणों के मुताबिक, लाइनमैन ने बाकायदा शटडाउन लेने का दावा किया था, जिसके भरोसे पर गांव के लोग पोल खड़ा करने में मदद कर रहे थे. तभी अचानक तारों में 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन करंट आ गया.
करंट इतना भीषण था कि पोल पकड़कर खड़े दो लोग बुरी तरह झुलस गए. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था.
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में बिजली विभाग के एसडीओ (SDO), जेई (JE) और संबंधित लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने खुद गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभागीय लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. विद्युत विभाग की मुआवजा नीति के तहत पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके अलावा शटडाउन प्रक्रिया में हुई इस चूक की तकनीकी जांच के लिए सुरक्षा निदेशालय की विशेष टीम भी मौके पर भेजी गई है, जो जांच कर अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…