Javed Ali Anti Hindu Statement: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानों का ‘खतरनाक’ दौर शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने मुरादाबाद में एक ऐसा सनसनीखेज और विवादित बयान दे दिया है, जिसने यूपी की सियासत में ‘महा-भूचाल’ ला दिया है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए जावेद अली ने देश के ‘बहुसंख्यक समाज’ (हिंदुओं) को सीधे तौर पर ‘जहरीला’ बता दिया. इस बयान के वायरल होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है.
मुरादाबाद के पीडीए (PDA) सम्मेलन में बोलते हुए जावेद अली खान ने अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों के इलाकों की तुलना कर डाली. उन्होंने कहा कि जब मैं संभल और मुरादाबाद में बात करता हूं, तो ज्यादा समझाना नहीं पड़ता, क्योंकि यहां मुलायम सिंह यादव के जमाने से सपा का मजबूत आधार रहा है.
लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा, उसने बवाल खड़ा कर दिया. जावेद अली ने कहा, “जिन इलाकों में अल्पसंख्यक कम हैं और हिंदू (बहुसंख्यक) आबादी ज्यादा है, वहां स्थिति अलग है. वहां हमें जाकर लोगों को समझाना होगा. भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर को बहुसंख्यक आवाम निगलने लगा है… वो काफी हद तक ‘जहरीला’ हो गया है.” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ऐसा माहौल बना दिया है जिससे धर्म के आधार पर लोगों का एक-दूसरे पर से भरोसा टूट गया है.
सांसद के इस ‘जहरीले’ बयान पर बीजेपी तुरंत हमलावर हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सपा को बुरी तरह धो डाला. उन्होंने लिखा, “सपा सांसद जावेद अली खान हिंदू समुदाय को ‘जहरीला’ बता रहे हैं और अखिलेश यादव ने इसके खिलाफ एक शब्द तक नहीं बोला है. यह बात गलती से मुंह से नहीं निकली, बल्कि यह समाजवादी पार्टी की असली विचारधारा है!”
बीजेपी ने सपा को पूरी तरह ‘एंटी-हिंदू’ (हिंदू-विरोधी) करार देते हुए सीधा सवाल दागा है. बीजेपी का कहना है कि जब एक पार्टी का सांसद देश की 80% बहुसंख्यक आबादी की इस तरह सरेआम बेइज्जती करता है और पार्टी के बड़े नेता (अखिलेश यादव) उस पर चुप रहते हैं, तो यह साफ संदेश देता है कि पार्टी की सोच क्या है.
ये भी पढ़ें: बिना चुनाव 0 से सीधे 20: क्यों बनी NCPI बागी TMC सांसदों की पसंद? कभी त्रिपुरा में मिले थे 800 वोट; जानें कहानी
जावेद अली खान का यह बयान भले ही बीजेपी पर निशाना साधने के लिए दिया गया हो, लेकिन ‘बहुसंख्यक आवाम को जहरीला’ कहने वाले इन शब्दों ने बीजेपी को बैठे-बिठाए सपा पर हमला करने का सबसे बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’ दे दिया है. अब देखना यह है कि बीजेपी के इस आक्रामक पलटवार के बाद अखिलेश यादव अपने सांसद के इस बयान का बचाव करते हैं या उनसे किनारा कर लेते हैं.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…