उत्तर प्रदेश

UP News: अखिलेश के सामने ही भिड़ गए समर्थक, ये बड़ी वजह आई सामने

UP News: शुक्रवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सामने ही उनके समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए. खबर सामने आ रही है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे थे. वो छिबरामऊ में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर गए थे. इस दौरान वह सड़क पर खड़ी अपनी कार में बैठे हुए थे, कि तभी दो कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर पहले तो कहासुनी हुई, पहले तो कोई कुछ समझ ही नहीं पाया लेकिन जब कहासुनी मारपीट में बदल गई तो लोग बचाव करने के लिए पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को तमाचा भी जड़ा.

फिलहाल दोनों के बीच इस झगड़े को अन्य कार्यकर्ताओं ने सुलझाया और दोनों को शांत कराया. फिलहाल दोनों के बीच इस झगड़े को अन्य कार्यर्ताओं ने सुलझाया और मामले को शांत कराया. फिलहाल दोनों के बीच हुई मारपीट की वजह भी सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव को माला पहनाने के समय दोनों युवकों के बीच कहासुनी हुई थी जो कि कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. दोनों इस कदर लड़ रहे थे कि लड़ते-लड़ते अखिलेश की गाड़ी के सामने पहुंच गए. इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की. ये भी कहा जा रहा है कि दोनों अखिलेश से मिलना चाहते थे.

ये भी पढ़ें-जानें दवा खाने के बाद शराब पीना कितना है हानिकारक? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब अखिलेश को माला पहनाने या फिर मिलने के लिए दो समर्थकों के बीच मारपीट हुई है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना सामने आ चुकी है. इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा में भीड़ बेकाबू हो गई थी और लोग मंच की ओर बढ़ने लगे थे. इस घटना में भगदड़ मच गई थी. ये घटना फूलपुर की थी. यहां राहुल गांधी और अखिलेश की जनसभा थी लेकिन भगदड़ के कारण दोनों नेता बिना जनता को सम्बोधित किए ही चले गए थे. यहां पर दोनों नेता सपा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य के समर्थन में जनसभा करने के लिए पहुंचे थे लेकिन भगदड़ ने पूरा कार्यक्रम चौपट कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई गलती! बहन ने टोका तो VIDEO हुआ वायरल; देखें

Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…

5 minutes ago

अमित गांगुली की गिरफ्तारी से बढ़ी सियासी हलचल; टीएमसी नेता देबाशीष कुमार से करीबी संबंधों के संकेत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

5 minutes ago

दो दिन पहले आया GF तृषा कृष्णन के साथ वीडियो, अब सीएम विजय को क्यों बुलाया गया लंदन से वापस?

Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…

10 minutes ago

भाव गिरे लेकिन सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें जेब पर लगेगी कितनी चपत?

Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन…

19 minutes ago

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…

41 minutes ago

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

45 minutes ago