उत्तर प्रदेश

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ अव्वल: 200 में से मिले 198 अंक; भारत एक्सप्रेस से बोले मंत्री ए.के. शर्मा- ‘अब वर्ल्‍ड की टॉप सिटी बनाएंगे’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ में लखनऊ को पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ‘भारत एक्सप्रेस’ के वरिष्‍ठ पत्रकार पीयूष राय से खास बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की और इस सफलता का पूरा श्रेय सफाईकर्मियों, जनता और प्रशासनिक तंत्र के अथक परिश्रम को दिया.

200 में से 198 अंक मिलना ऐतिहासिक: मंत्री ए.के. शर्मा

इंटरव्यू के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है. उन्होंने कहा, ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में प्रथम स्थान मिला है. सबसे खास बात यह है कि लखनऊ को 200 में से 198 अंक मिले हैं, जो लगभग 100 प्रतिशत है. फर्स्ट आना एक बात है, लेकिन इतने शत-प्रतिशत अंक हासिल करना बहुत बड़ी बात है. इसके साथ ही लखनऊ स्वच्छता सर्वेक्षण में भी देश में तीसरे स्थान पर रहा है. इस तरह ‘क्वालिटी ऑफ लाइफ’ (जीवन की गुणवत्ता) के मामले में लखनऊ देश का सबसे बेहतरीन नगर बनकर उभरा है.”

उन्होंने आगे बताया कि सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य शहर जैसे आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर और फिरोजाबाद ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसके लिए उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्य रूप से जमीन पर पसीना बहाने वाले सफाईकर्मियों को बधाई दी.

रैंकिंग को बरकरार रखने का मंत्र: ‘परिश्रम और पुरुषार्थ’

जब संवाददाता पीयूष राय ने सवाल किया कि इस पहले स्थान को भविष्य में बरकरार रखने की क्या रणनीति है, तो मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट किया:

‘इस उपलब्धि को बनाए रखने का सिर्फ एक ही फॉर्मूला है- परिश्रम, परिश्रम और केवल परिश्रम; पुरुषार्थ, पुरुषार्थ और केवल पुरुषार्थ.’

बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण और नगरीय प्रबंधन की तैयारी

लखनऊ में बढ़ते निवेश, बाहर से आ रही आबादी और उससे बढ़ने वाले कूड़े व प्रदूषण के दबाव के सवाल पर मंत्री ने कहा कि नगरीय प्रबंधन रोज की एक निरंतर चुनौती है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है, जिससे उद्योगपति आकर्षित हो रहे हैं. किसी भी राज्य में निवेश आने पर बाहर से आने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों और उनके परिवारों के लिए जीवन की गुणवत्ता (Quality of Life) सबसे अहम पैमाना होती है.

‘वैश्विक नगर योजना’ के तहत दुनिया में अव्वल बनने का लक्ष्य

मंत्री ए.के. शर्मा ने बड़ा विजन साझा करते हुए कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश के शहरों को सिर्फ राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय (Global) स्तर पर श्रेष्ठ देखना चाहते हैं. इसके लिए हमने ‘वैश्विक नगर योजना’ की शुरुआत की है. हम अगर आज झाड़ू भी लगा रहे हैं, तो इसी मिजाज से लगा रहे हैं कि लखनऊ को केवल देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे श्रेष्ठ नगर बनाना है. हम निश्चित रूप से इस संकल्प में कामयाब होंगे.’

देखें भारत एक्सप्रेस का यह एक्सक्लूसिव इंटरव्यू:

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago