उत्तर प्रदेश

S4M पत्रकारिता 40 अंडर 40 के विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, प्रतिभाशाली पत्रकारों का किया गया सम्मान

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट ‘समाचार4मीडिया’ (samachar4media.com) द्वारा तैयार की गई ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)’ की लिस्ट से 12 अगस्त 2024 को पर्दा उठ गया है. दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया.

सुबह दस बजे से मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल था. इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉ. अनुराग बत्रा द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता जगत का यह बहुत ही प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, भले ही इस कार्यक्रम ने तीन वर्ष पूरे किए हों लेकिन इस कार्यक्रम का इंतजार हमारे साथी बड़े ही तन्मयता के साथ करते हैं. सामान्यत: प्रतिदिन आठ-दस कार्यक्रमों में जाना का अवसर प्राप्त होता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने का शायद ही कभी अवसर मिला हो और यह दूसरी बार मिला है, क्योंकि जो दूसरों की खबरें करते हों और उनके बीच कुछ कहने का सौभाग्य मिले इससे अच्छा क्या होगा.

ये भी पढ़ें-‘मैं आतंकी हमले में मरा था, मेरा पुनर्जन्म हुआ है…’ 7 साल के बेटे की बात सुनकर माता-पिता के उड़े होश, जानें क्या है मामला

नए पत्रकार साथियों से कहना चाहूंगा कि बहुत ही चुनौती भरा प्रोफेशन है ये. आईएएस के विद्यार्थी से ये उम्मीद की जाती है कि उन्हें इंटरव्यू में सभी तरह की जानकारी होगी. ऐसे ही आपसे भी उम्मीद की जाती है कि आपको भी सब कुछ याद होगा. कोई फील्ड ऐसी नहीं है, जो आपको पता न हो. सब कुछ आपको पता होना चाहिए क्योंकि आपने ऐसी विधा में कदम रखा हैं, जहां सम्मान तो बहुत है, लेकिन मेहनत भी बहुत है. प्रतिक्षण आपको अलर्ट रहना है.

इस दौरान एक्सचेंज4मीडिया समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा, ‘मैं मानता हूं पत्रकारिता और सिविल सोसायटी में हर तरह के विचारों को रखना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसे भी विषय होते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा व देश की संप्रभुता से जुड़े होते हैं, यानी जो देश के मुद्दे होते हैं, उस पर हम सभी को एकमत होना पड़ेगा. वैसे हम सब संपादकीय दृष्टिकोण की बहुलता और उसकी उपयोगिता के बारे में जानते हैं, लेकिन मुझे लगता कि कुछ मुद्दों को लेकर हमें एक आवाज बनना होगा। हमारी रुचि राष्ट्र हित में होनी चाहिए.‘

वहीं, ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ कार्यक्रम से जुड़े तीन नियमों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल हमनें दो नए नियम बनाए थे और अगले साल से लागू कर रहे हैं, जिसमें से पहले दो नियम थे कि जो इस कार्यक्रम के विजेता रह चुके हैं, वह इस कार्यक्रम में दोबारा से रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा नए प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिल सके.

वहीं दूसरा नियम ये बनाया कि हम एंट्री फीस नहीं लेगें और वह इसलिए क्योंकि बड़े संस्थान तो ज्यादा एंट्रीज भेज सकते हैं, लेकिन कई मझोले और छोटे संस्थान इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाते थे. इसलिए हमने एंट्री फीस को समाप्त कर दिया है और इसका असर भी देखने को मिला, क्योंकि पिछले साल के विजेता दस संस्थानों ने प्रतिनिधित्व करते थे और लेकिन इस बार के विजेता सत्रह संस्थानों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

वहीं अगले साल से हम तीसरा नियम लाने जा रहे हैं कि कोई भी संस्थान पंद्रह से ज्यादा एंट्रीज नहीं भेज सकेंगे. पहले हम दस एंट्रीज करना चाहते थे, लेकिन फिर हम सबने देखा कि कई बड़े संस्थानों के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स हैं, इसलिए हमने पंद्रह एंट्रीज का नियम बनाया. हम चाहते हैं कि पूरी मीडिया इंडस्ट्री की इसमें व्यापक भागीदारी हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए चेहरे उभरें.

बता दें कि यह इस कार्यक्रम का तीसरा एडिशन था. अपने दूसरे साल में ही हमें प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल से जुड़े युवा पत्रकारों की ओर से तमाम एंट्रीज प्राप्त हुई थीं. विभिन्न मापदंडों के आधार पर इनमें से करीब 96 पत्रकारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. इसके बाद 27 जुलाई 2024 को हुई वर्चुअल ‘जूरी मीट’ में हमारे प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों ने तमाम स्तर पर मूल्यांकन के बाद समाचार4मीडिया ‘पत्रकारिता 40 अंडर 40’ सूची के लिए इनमें से 40 पत्रकारों का चयन किया था, जिनके नामों की घोषणा 12 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में की गई.

पिछले दो एडिशंस की तरह ही इस बार भी जूरी की अध्यक्षता ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर ने की थी. वहीं जूरी सदस्यों में ‘बिजनेसवर्ल्ड ग्रुप’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, ‘न्यूज24’ की एडिटर-इन-चीफ और ‘बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया’ की चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद, सीनियर न्यूज एंकर और ‘आजतक’ में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी, ‘एबीपी नेटवर्क’ में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) रजनीश आहूजा, ‘एनडीटीवी’ में कंसल्टिंग एडिटर सुमित अवस्थी, ‘एबीपी न्यूज’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और प्रॉडक्शन) संत प्रसाद राय, भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी सुरेश, इंडिया डेली लाइव के एडिटर-इन-चीफ राहुल महाजन, वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र, अमर उजाला के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला (डिजिटल) के संपादक जयदीप कर्णिक, वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह और शिक्षाविद, स्तंभकार व इतिहासकार डॉ. सैयद मुबीन ज़ेहरा का नाम शामिल रहा.

पिछली बार की तरह इस लिस्ट में मीडिया जगत से जुड़े 40 साल से कम उम्र वाले ऐसे पत्रकारों को शामिल किया गया, जिन्होंने अपने काम के जरिये इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है और शिखर पर पहुंचे हैं. इसमें प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर महिला टीम ने बढ़ाया मान, बधाई में क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को…

5 minutes ago

‘मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत का ऐतिहासिक कमाल…’, पीएम मोदी ने सुचिका तारियाल को दी बधाई

पीएम मोदी ने एशियाई खेलों की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्पर्धा में देश के लिए…

12 minutes ago

IND vs JAP: वाइड पर बवाल, अंपायर से बहस फिर फैसला पलटा, आखिरी ओवर के ड्रामे में भारत की रोमांचक जीत

India Japan Cricket Match: भारत और जापान के बीच खेले गए मैच में आखिरी ओवर…

18 minutes ago

‘जल सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी…’ पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का लेख साझा कर दिया बड़ा संदेश

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है, जिसमें…

18 minutes ago

Mobile Rules Update: TRAI का वॉइस-SMS प्लान पर बड़ा फैसला, 1 अप्रैल 2027 से बिना BIS वाले स्क्रीन गार्ड पर बैन

Mobile Recharge News: TRAI ने बिना डेटा वाले ग्राहकों के लिए केवल वॉइस और SMS…

41 minutes ago