स्मिता अग्रवाल, चेयरपर्सन, सीआईआई, यूपी.
Lucknow: सीआईआई उत्तर प्रदेश की चेयरपर्सन स्मिता अग्रवाल ने कहा, यह केंद्रीय बजट 2025 भारत की आर्थिक प्रगति के लिए एक संतुलित रोडमैप प्रस्तुत करता है. कृषि जिला कार्यक्रम के माध्यम से कृषि क्षेत्र को लक्षित समर्थन किसानों को सशक्त करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देगा. एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी के विस्तार का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है, जो छोटे व्यवसायों को निवेश, नवाचार और विस्तार का आत्मविश्वास देगा.
उन्होंने कहा कि घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन विशेष रूप से चमड़ा, जूते और खिलौना उद्योग जैसे क्षेत्रों में, भारत की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को मजबूत करेगा और लाखों रोजगार सृजित करेगा.
यह भी पढ़ें- यह बजट देश के सपने को पूरा करने वाला है: PM Modi
स्मिता अग्रवाल ने कहा आगे कहा, कोबाल्ट पाउडर, लेड, जिंक और लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और भारत को ईवी और बैटरी निर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उत्तर प्रदेश, जो औद्योगिक विकास, शहरी परिवर्तन और बुनियादी ढांचा विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है, इन सुधारों से अत्यधिक लाभान्वित होगा और भारत की अर्थव्यवस्था के एक प्रमुख चालक के रूप में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करेगा. यह बजट आत्मनिर्भरता, हरित विकास और समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और दृढ़ता से स्थापित करता है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…