उत्तर प्रदेश

UP News: अलीगढ़ में कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, एक सब इंस्पेक्टर समेत चार की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक आरोपी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी कैंटर से टकरा गई. इस हादसे में एक सब इंस्पेक्टर और अभियुक्त सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई है. मामला अलीगढ़ के लोधा थाना इलाके का है. बताया जा रहा है कि लोधा इलाके में पुलिस की गाड़ी एक आरोपी को ले जा रही थी, तभी पुलिस की गाड़ी की कैंटर से टक्कर हो गई.

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार एक सब-इंस्पेक्टर और आरोपी समेत चार लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा दो अन्य घायल हुए हैं. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते से हटाया गया.

डीएसपी ने दी हादसे की जानकारी

डीएसपी संजीव कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस की गाड़ी चिकावती मोड़ से बुलंदशहर जनपद की ओर जा रही थी, जिसमें गुलशनवर नाम के अभियुक्त को लेकर पुलिस जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी की कैंटर से टक्कर हो गई. इस हादसे में एक सब-इंस्पेक्टर और आरोपी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

कुल मिलाकर तीन पुलिसकर्मी और एक आरोपी की मौत हो गई, जिसमें कुल चार लोगों की मौत हो गई. गाड़ी में छह लोग सवार थे, पांच पुलिसकर्मी और एक आरोपी गाड़ी में सवार थे. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नींद लगने के कारण यह हादसा हुआ होगा.

लगातार हो रहे हादसे

इससे पहले, 6 मई को बिजनौर के नूरपुर थाने के गुहावर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे. इससे पहले, 3 मई को मथुरा में एक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

बताया जा रहा है कि यह भीषण टक्कर थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा देवी-आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के समीप एक मोड़ पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार थार और सवारी टेम्पो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो और थार के परखच्चे उड़ गए.


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में हाई अलर्ट: नोएडा, गाजियाबाद समेत बड़े शहरों में मॉक ड्रिल के जरिए यूं जांची जा रहीं सुरक्षा तैयारियां


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago