भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, रक्सौल मैत्री पुल के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए चारों चीनी नागरिकों से पूछताछ जारी है और वे बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं. खास बात यह है कि ये लोग हिंदी, नेपाली, अंग्रेज़ी और चीनी भाषाओं में बातचीत कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का शक और गहराता जा रहा है.
प्रारंभिक जांच में इन लोगों के संभावित पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत मिले हैं. एजेंसियों को आशंका है कि इनका संबंध किसी बड़ी साजिश या नेटवर्क से हो सकता है.
फिलहाल चारों को हिरासत में लेकर आगे की गहन जांच की जा रही है और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…