उत्तर प्रदेश

UP के ADG कानून व्यवस्था एवं STF चीफ अमिताभ यश ने कुम्भ मेला की परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महाकुंभ 2025 की सुरक्षा संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर, प्रयागराज के 02 दिनों के दौरे पर थे. दौरे के दूसरे दिन उन्होंने सर्वप्रथम एसटीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक करके महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उसके बाद उन्होंने पीएचक्यू स्थित एटीएस कार्यालय का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्था समय से किए जाने एवं सभी संभावित थ्रेट का विश्लेषण एवं पूर्वानुमान पूर्ण सतर्कता और सजगता के साथ किए जाने के निर्देश दिए.

40 करोड़ सम्भावित श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खाका खींचते हुए उन्होंने कुंभमेला के एटीएस कैम्प का निरीक्षण करके कर्मियों के लिए आवश्यक सभी संसाधन की समय से व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए.

एडीजी कानून व्यवस्था द्वारा जल पुलिस की व्यवस्थाओं को देखने के लिए संगम में रिवर पेट्रोलिंग की गई, अधिकारियों से मुख्य स्नान के पर्वों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में जाना, उन्होंने कुंभ मेला के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, अतः सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए.

ये भी पढ़ें- MahaKumbh में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात, 24 घंटे करेगा पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी

एडीजी द्वारा जल पुलिस की बोट से वीआईपी घाट से जमुनापार आरैलघाट पहुंचकर घाट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, साथ ही अरैल थाने का भी औचक निरीक्षण किया गया. उन्होंने थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के रहने, खाने आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी की और निर्देशित किया कि पुलिस कर्मियों को किसी भी तरीके की असुविधा न होने पाए, इसके लिए सभी अधिकारी समय से व्यवस्था सुनिश्चित करें.

निरीक्षण के दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री अमिताभ यश के साथ कुंभमेला एसएसपी राजेश द्विवेदी, एसपी ट्रैफिक कुंभमेला सहित मेला संबंधित सभी प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

12 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

38 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

43 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

2 hours ago