उत्तर प्रदेश

4 साल पहले घूम-घूम कर बेचा करता था नग-अंगूठी, अब है 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर बाबा की ये है क्राइम कुंडली

Changur Baba: यूपी में अवैध धर्मांतरण कराने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की अब ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसे सुनने के बाद हर कोई दंग है. यूपी एटीएस की जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा कोई आम बाबा नहीं बल्कि 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक है. एटीएस को आरोपी और उसकी संस्थाओं से जुड़े खातों से 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन के सबूत मिले हैं.

बलरामपुर के मधपुर गांव के रहने वाले छांगुर बाबा को यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के बारे में बताया जाता है कि 5 से 6 साल पहले यह नग और अंगूठियां बेचा करता था. लेकिन अब इसके पास आलीशान कोठी से लेकर कई लग्जरी गाड़ियां हैं. यूपी एटीएस को शक है कि छांगुर बाबा मनी लॉन्ड्रिंग के धंधे में शामिल हो सकता है.

मामले की जांच कर रही यूपी एटीएस ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर ईडी को दे दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ अब मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- UP News: CM Yogi की नई पहल, गो सेवा के जरिए इकोनॉमी पकड़ेगी रफ्तार

कॉलेज खोलने की बना रहा था योजना

आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा मधुपुर में अपने आलीशान कोठी के पास डिग्री कॉलेज खोलने की योजना बना रहा था. उसने इसके लिए भवन निर्माण का काम भी शुरू कर दिया था. हालांकि इससे पहले अवैध धर्मांतरण में नाम आने से उसकी गिरफ्तारी हो गई.

ब्राह्मण-क्षत्रिय लड़कियों के रेट थे 16 लाख रुपये

बताया जाता है कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गरीब और मजदूर तबके की हिंदू लड़कियों को लालच देकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था. यहीं नहीं अगर कोई लड़की मना कर दे तो उसपर फर्जी केस लगाकर पुलिस से प्रताड़ित कराया जाता था.

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये सामने आई है कि इसने अलग-अलग जातियों की लड़कियों के धर्म परिवर्तन कराने के रेट तय कर रखे थे. जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय या सरदार लड़कियों के लिए 15 से 16 लाख रुपये, पिछड़ी जातियों के लिए 10-12 लाख और अन्य वर्गों के लिए 8-10 लाख तय किये थे.

पत्रकार भी थे इसके नेटवर्क में थे शामिल

छांगुर बाबा कितना शातिर था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके ग्रुप में कई जिलों से लोग शामिल थे. जिसमें एक कथित तौर पर पत्रकार भी शामिल था. यूपी एटीएस के मुताबिक आरोपी के नेटवर्क में मुख्य रूप से 14 लोग शामिल थे. जिनकी तलाश की जा रही है. इसके नेटवर्क में शामिल लोगों में महबूब, पिंकी हरिजन, हाजिरा शंकर, पैमैन रिजवी इत्यादि शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के कई सदस्य आजमगढ़, सिद्धार्थनगर और औरैया जैसे जिलों से हैं. इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

50 बार कर चुका है विदेश यात्रा

यूपी लॉ एंड ऑर्डर के ADGP अमिताभ यश ने बताया कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा अबतक 40 से 50 बार इस्लामिक देशों की यात्राएं कर चुका है. उसकी बलरामपुर में भी कई संपत्तियां हैं. मामले की यूपी एटीएस जांच कर रही है. इसके अलावा इसकी जानकारी ईडी को भी दे दी गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

5 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

26 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

26 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

31 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago