Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Crime

लखीमपुर खीरी में बहू-बेटे के विवाद को शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसे पिता को लखनऊ रेफर किया गया है, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई पुलिस टीम की महिलाओं से झड़प हो गई. हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया.

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. संपत्ति के लालच में 7 साल से साथ रहने वाली लिव-इन पार्टनर और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था.

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है. मां ने लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शरीर पर गंभीर चोटों और टॉर्चर के निशान थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो लोगों पर गोलियां चला दीं. पैर में गोली लगने से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. व्हाट्सएप से भाई को मिली सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता को बंधक मुक्त कराया.

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज की एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर गया जेल भेज दिया.

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे बलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जमीन का हिस्सा पहले ही बेच चुका था.

कुशीनगर में निजी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को महिला टीचर से अभद्रता और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना का 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके साहस, संयम और टीमवर्क की जमकर तारीफ की.