UP News: शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पित होने जा रहा उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा. इन सात में से पांच का निर्माण योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते आठ सालों में हुआ है. वर्तमान में तीन एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं जबकि आठ नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होना प्रस्तावित है.
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की पहचान एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में भी सुदृढ़ हो रही है. 2017 के पहले तक यूपी में सिर्फ दो एक्सप्रेसवे संचालित थे, जबकि योगी सरकार ने अपने अब तक के आठ साल में पांच नए एक्सप्रेसवे संचालन योग्य बना दिए हैं. संचालन के लिए लोकार्पित होने वाले एक्सप्रेसवे की सूची में नया जुड़ा नाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का है. यूपी देश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है. ये एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार की पुलिस ने 8 साल में 234 अपराधी ढेर, मेरठ जोन एनकाउंटर में टॉप
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…