उत्तर प्रदेश को मिलेगी एक्सप्रेसवे की नई सौगात, गोरखपुर लिंक बना 7वां संचालित एक्सप्रेसवे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे नेटवर्क वाला राज्य बन गया है. योगी सरकार में अब तक 5 नए एक्सप्रेसवे शुरू हो चुके हैं, 3 निर्माणाधीन और 8 प्रस्तावित हैं, जिससे प्रदेश को 'एक्सप्रेसवे स्टेट' की नई पहचान मिली है.





