उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा सड़क हादसा: भंडारे से लौट रहे 40 लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 20 घायल

UP Road Accident: बिजौली/मनोज: उत्तर प्रदेश के बिजौली थाना क्षेत्र में भंडारे से लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में करीब 30 से 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. सभी लोग जखारा गांव से कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक एक वाहन ट्रॉली के सामने आ गया. उसे बचाने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं. डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जेएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सामने आए वाहन से बचने के प्रयास में ट्रॉली पलटी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान पेटी कथित चोरी मामला: चौथे दिन भी जांच में जुटी SIT, ट्रस्ट कार्यालय में खंगाले गए रिकॉर्ड


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय ट्रॉली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जिससे दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago