देश

अमेरिका-ईरान डील के बाद एक्टिव हुई कूटनीति, अमेरिकी राजदूत की अमित शाह से अहम मुलाकात

अमेरिका और ईरान के बीच हुई डील के बाद भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार (18 जून) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद, सीमा सुरक्षा, नशीले पदार्थों की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय अपराध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत हुई.

आतंकवाद और ड्रग्स के खिलाफ सहयोग पर जोर

मुलाकात के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद से मुकाबला करने, अवैध ड्रग्स की तस्करी रोकने, सीमाओं को सुरक्षित बनाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

जी-7 बैठक के बाद बढ़ी कूटनीतिक गतिविधियां

यह मुलाकात फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय वार्ता के बाद हुई है. गोर हाल ही में फ्रांस से भारत लौटे हैं. उन्होंने मोदी और ट्रंप की बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की.

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की समीक्षा की. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना बेहद महत्वपूर्ण है. साथ ही, समुद्री मार्गों और वहां काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया.

भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. दोनों देश बाजार तक पहुंच से जुड़े मुद्दों के समाधान और नई तकनीकों, स्वच्छ ऊर्जा तथा रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं. ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिका भारत के लिए एक अहम साझेदार बनकर उभरा है. वहीं रक्षा क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास, तकनीकी सहयोग और रक्षा समझौतों ने दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

19 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

19 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago