लखनऊ/पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में एनवायरमेंट वॉरियर्स संगठन द्वारा आज एक विकासोन्मुखी एवं पर्यावरण-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरोजिनी नगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास को बढ़ावा देना था.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय चोखापुरी में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया, जिसे उन्होंने पूर्व में दान किया था. उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास हेतु ₹1 लाख की सहायता की घोषणा की. इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय हुसैननगर को ₹25 हज़ार की वित्तीय सहायता प्रदान की और वहाँ डिजिटल स्मार्ट क्लास स्थापित करने की घोषणा की. उन्होंने विद्यालय को उच्च प्राथमिक स्तर तक उन्नत करने, खुले जिम और खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की.
👩🧵 महिला सशक्तिकरण हेतु “तारा शक्ति केन्द्र”
महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, डॉ. राजेश्वर सिंह ने वन विभाग को 14 सिलाई मशीनें प्रदान कीं, ताकि मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह में “तारा शक्ति केन्द्र” स्थापित किया जा सके. यह केन्द्र तराई क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोज़गार के माध्यम से सशक्त करेगा.
“सच्चा विकास वहीं है, जहाँ बेटी पढ़े, माँ कमाए और जंगल साँस ले.” — डॉ. राजेश्वर सिंह
अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा में तकनीक का समावेश, पर्यावरण की रक्षा और महिला सशक्तिकरण ही समग्र ग्रामीण विकास की कुंजी है.
उन्होंने अपील की कि तराई के जंगल — उत्तर प्रदेश के फेफड़े हैं, इन्हें बचाना हर नागरिक का धर्म है.
“स्मार्ट गाँव वही है, जहाँ कंप्यूटर क्लास चलती है और चारों ओर पेड़ साँस लेते हैं.” — डॉ. राजेश्वर सिंह
अंबालिका समूह के अध्यक्ष अंबिका मिश्र ने डॉ. राजेश्वर सिंह के निरंतर सामाजिक-शैक्षिक प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, शिक्षक, एनवायरमेंट वॉरियर्स के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.
मुख्य अतिथियों में पूर्व IRS अधिकारी रामेश्वर सिंह (सदस्य, UP REAT), मुनीश पाठक, प्रबल प्रताप सिंह, विपिन कुमार, ब्रज बाबा, ऋषि पाल सिंह लोदी, ग्राम प्रधान मन सिंह, रेखा, पूनम देवी, आशिब सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
Windfall Tax Effect: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया…
Tata Sons Listing: RBI ने टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन…
Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…
Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…