Blackout In UP: उत्तर प्रदेश में किसी भी आपात घटना से निपटने के लिए आज सभी जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी. आज करीब 6 बजे पूरे प्रदेश में ब्लैकाउट का सायरन बजाया जाएगा. वहीं राजधानी लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल अभ्यास में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. बता दें कि इस ड्रिल में मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, डीजीपी, डीजी फायर और राहत आयुक्त भी मौजूद रहेंगे.
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले आज 6 बजते ही अंधेरे में डूब जाएंगे. तभी तेज आवाज में 2 मिनट तक एक लंबा सायरन बजेगा. इस दौरान मॉक ड्रिल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट होकर आपात स्थिति से निपटने की कोशिश करते नजर आएंगे. जोकि करीब 10 मिनट तक चलेगा. वहीं यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें सिविल डिफेंस, पुलिस, NDRF, SDRF, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: नोएडा और अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
23 जनवरी यानी आज प्रदेश के सभी 75 जिलों को संयुक्त अभ्यास का आदेश दिया गया है, जिसमें पुलिस, नागरिक सुरक्षा, NDRF, SDRF, और स्वास्थ्य विभाग के जवान, अधिकारी व कर्मचारी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करेंगे. इस संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने DGP, UPPCL के प्रबंध निदेशक और राहत आयुक्त के साथ सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को आपात स्तिथि से निपटने कराने के निर्देश दिए हैं.
बता दें कि इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान मॉक ड्रिल की गई थी. उसके बाद यह दूसरा मौका होगा जब इस तरह का पुलिस, बिजली विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर संयुक्त अभ्यास करेंगे. इसके अंतर्गत हवाई हमले से निपटने की तैयारी को और पुख्ता करने के लिए मॉक ड्रिल किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…