देश

उज्जैन के तराना में भारी तनाव; वीएचपी नेता पर हमले के बाद बवाल, बस स्टैंड पर जमकर हुई तोड़फोड़

Ujjain Tarana Violence: गुरुवार की शाम उज्जैन जिले का शांत रहने वाला तराना कस्बा अचानक सुलग उठा. मामूली सी बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते एक बड़े खूनी संघर्ष में बदल गया. विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे शहर की फिजा बिगाड़ दी और देखते ही देखते शहर का बस स्टैंड जंग का मैदान बन गया.

घर के बाहर बैठे नेता पर अचानक हमला

पूरा मामला तराना के तलाई मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि वीएचपी नेता सोहेल ठाकुर अपने घर के बाहर शांति से बैठे थे, तभी घात लगाकर आए हमलावरों ने उन पर पीछे से धावा बोल दिया. हमला इतना अचानक और जोरदार था कि सोहेल को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हमलावरों ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उज्जैन रेफर कर दिया है.

बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी

जैसे ही सोहेल ठाकुर पर हमले की खबर शहर में फैली, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते तराना थाने के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शन शुरू हो गया. माहौल तब और बिगड़ गया जब आक्रोशित भीड़ बस स्टैंड की तरफ बढ़ गई. वहां खड़ी करीब 11 बसों पर उपद्रवियों ने पत्थर और लाठियों से हमला बोल दिया. बसों के कांच चकनाचूर हो गए और यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. पूरे बस स्टैंड इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें-  बचेली NMDC में 3 करोड़ का ‘गार्ड घोटाला’; फर्जी हाजिरी लगाकर डकारे पैसे, खुलासा होने पर अधिकारियों में मचा हड़कंप

पुलिस का सख्त एक्शन, धारा 144 लागू

बिगड़ते हालात को भांपते हुए एसपी प्रदीप शर्मा खुद कमान संभाले हुए हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में टीपू कुरैशी, एटली शाह, रिजवान मिर्जा और ईशान मिर्जा समेत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है. शहर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है.

एसपी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर उज्जैन और माकड़ौन जैसे नजदीकी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया है. पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि कोई दोबारा माहौल खराब न कर सके.

‘बुलडोजर’ वाली मांग और बढ़ता दबाव

इधर, इस हमले को लेकर राजनीति और आक्रोश भी तेज हो गया है. बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना ने इस घटना को ‘कायराना’ करार दिया है. उन्होंने प्रशासन से सख्त लहजे में मांग की है कि न केवल दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, बल्कि उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे कस्बे में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago