उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘नया उत्तर प्रदेश’…’, यूपी के बजट पेश होने से ठीक पहले क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश होने वाले बजट से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश’ सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीति के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ‘आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा. साथ ही एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करेगा.

पीएम मोदी के नेतृत्व का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण और ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है. जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप आपकी

सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट पेश करने जा रही है. वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का ‘दशकीय प्रमाण’ है.

सीएम योगी की अध्यक्षता में पेश होगा बजट

बुधवार सुबह 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें बजट को विधानसभा में पेश करने से पहले मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में बजट पेश करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस बार उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है. सरकार आम लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Winter Olympics 2026: मिलानो-कॉर्टिना से लेकर 2030 के फ्रेंच आल्प्स तक! ग्लोबल वार्मिंग कैसे बदल रही विंटर गेम्स?

‘नया उत्तर प्रदेश’ का दावा

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास देखा है. राज्य अब आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. बजट में गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और किसान समृद्धि पर विशेष फोकस रहेगा. यह बजट न सिर्फ आर्थिक विकास का रोडमैप पेश करेगा बल्कि विकसित भारत के संकल्प को उत्तर प्रदेश से मजबूत करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

5 minutes ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

16 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

32 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

36 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

48 minutes ago