Bharat Express DD Free Dish

UP Budget 2026

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME, स्किलिंग और तकनीक को प्रमुख आधार बनाया गया है.

Dr Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश के बजट को बीजेपी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का स्पष्ट खाका बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ आय-व्यय का ब्योरा नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की योजना है.

उत्तर प्रदेश का बजट 2026 सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं रहा, बल्कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की शायरियों ने इसे यादगार बना दिया. विकास की चुनौतियों और मेहनत के जज्बे को बयां करते ये शेर सीधे जनता के दिल तक पहुँचे.

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी 2.0 सरकार अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. 9 लाख करोड़ रुपये के इस ऐतिहासिक बजट में बुजुर्गों-महिलाओं की पेंशन बढ़ाने, युवाओं को टैबलेट देने और कानून-व्यवस्था को AI से लैस करने की तैयारी है.

सीएम योगी ने कहा कि 2026-27 का बजट ‘आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को नई दिशा देगा. गरीब, युवा, महिला और किसान केंद्र में रहेंगे, बजट 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना.

कल से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस बार योगी सरकार करीब 9 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ बजट पेश कर सकती है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, युवाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है. सुरक्षा के लिए क्यूआरटी तैनात की गई है.