UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है, जहां एक 8 साल का मासूम अपनी मां नीलम (45) का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने जिला मुख्यालय पहुंचा. महिला की मौत वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई थी.
दरअसल, 8 साल के इस बच्चे की मां गंभीर रूप से बिमार चल रही थीं और उनका इलाज एटा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था. इलाज के दौरान बच्चे की मां की मृत्यु हो गई. बच्चे के पिता की पहले ही एचआईवी बीमारी से मौत हो गई थी और वह अपनी मां का इकलौता बच्चा था. मां के मौत केबाद बच्चा शव को लेकर अस्पताल पहुंचा और बोला कि “मेरी मम्मी का पोस्टमार्टम कर दो.” किसी रिश्तेदार ने भी बच्चे की मदद नहीं की
डॉक्टरों ने परिजन के बारे में पूछा तो बच्चे ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य, खासकर चाचा और अन्य रिश्तेदार उसकी जायदाद पर नजर रखे हुए हैं, इसलिए उन्होंने इलाज के दौरान ना तो कोई सहारा दिया और ना ही पैसों की कोई मदद की. वह अपनी मां को लेकर दर-दर इलाज के लिए भटकता रहा. मासूम ने बताया कि उसने 8 दिनों तक अपनी मां की सेवा की और फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल से लेकर दिल्ली तक मां का इलाज कराया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
ये भी पढ़ें: हिंदू संगठनों के जवाब में मुस्लिम युवकों ने बनाया ‘हैदरी दल’, पोस्ट कर रहे थे भड़काऊ वीडियो- धरा गया सरगना मजहर
मां की मौत के बाद जब कोई परिजन नहीं आया, तो बच्चा शव के साथ अकेला रह गया. पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने संज्ञान लेते हुए महिला के अंतिम संस्कार और इस अनाथ बच्चे के भविष्य में हरसंभव मदद की जिम्मेदारी ली है.
एटा की यह घटना बताती है कि रिश्तेदार दौलत के लिए कितनी नीचता तक गिर सकते हैं कि व्यक्ति के जाने के बाद उसके मासूम बच्चे पर भी तरस नहीं आता.
-भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…
Swachh Survekshan 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में नवी मुंबई ने पहला…
UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…