दुनिया

लहूलुहान हुआ ईरान! सड़कों पर बिछीं 3000 लाशें, मौलवी शासन के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया खौफनाक मोड़

Iran Protests latest News: ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों (Iran Protests) में अबतक 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें से 2885 प्रदर्शनकारी शामिल हैं. सरकार विरोधी इस प्रदर्शन में अबतक 22,000 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. ये जानकारी अमेरिका स्थित मानवाधिकार समूह HRANA ने दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सरकार ने खुफिया अभियानों के बाद प्रदर्शन में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक नाजानिन बरदारन नाम की महिला भी शामिल है.

एक महिला को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार महिला ईरान के अंतिम शाह के निर्वासित बेटे रजा पहेलवी के नाम से देश में अशांति फैला रही थी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मौलवी शासन के अंत की थी मांग

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस प्रदर्शन के लिए अमेरिका और इजरायल को दोषी ठहराया है. 28 दिसंबर से यह प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने देश से मौलवी शासन के अंत की मांग की. देखते ही देखते यह प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया.

देशव्यापी प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने कड़ी कार्रवाई की धमकी दी. जिसमें प्रदर्शनकारियों को फांसी भी देने की बात कही गई.

खामेनेई सरकार के इस रवैये को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार सेना भेजने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो अमेरिका बहुत कड़ी कार्रवाई करेगा. हालांकि ईरान ने यह स्पष्ट किया है कि लोगों को फांसी देने की ऐसी कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें- चीनी EV को लेकर पड़ोसियों में ठनी! कनाडा की ढील पर अमेरिका ने दिखाया लाल झंडा, कहा- बंद होंगे रास्ते

अमेरिका और इजरायल जिम्मेदार

ईरानी सरकार ने विरोध प्रदर्शन के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. जिसमें कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों के बीच उनके हथियारबंद आतंकवादी मौजूद थे, जो प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाकर हत्या को अंजाम दे रहे थे.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार से ईरान में इंटरनेट पर लगे रोक को हटा लिया गया था. कुछ इंटरनेट यूजर्स के लिए इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

15 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

45 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago