उत्तर प्रदेश

UP News: प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से की मुलाकात

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की. मॉरीशस के प्रधानमंत्री 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री रामगुलाम भारत की राजकीय यात्रा पर हैं और 16 सितंबर तक भारत में रहेंगे. मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश है.

पीएम मोदी और पीएम रामगुलाम के बीच द्विपक्षीय चर्चा

वाराणसी में पीएम मोदी और पीएम रामगुलाम द्विपक्षीय सहयोग के तमाम पहलुओं पर चर्चा करेंगे. खासतौर पर विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बातचीत होगी. इसके अलावा ऊर्जा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा और नीली अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने के रास्ते तलाशे जाएंगे.

मार्च में पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा

यह दौरा मार्च 2025 में पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान शुरू हुई सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने का काम करेगा. उस समय दोनों देशों ने अपने रिश्तों को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया था. मॉरीशस को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का करीबी समुद्री पड़ोसी और अहम साझेदार माना जाता है. यह मुलाकात भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘SAGAR’ विजन को भी मजबूती देगी.

इसे भी पढ़ें-वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, लोगों ने प्रधानमंत्री पर की फूलों की बारिश

बयान में यह भी कहा गया है कि भारत और मॉरीशस के बीच बढ़ता सहयोग न सिर्फ दोनों देशों के नागरिकों की भलाई के लिए है बल्कि वैश्विक दक्षिण की सामूहिक इच्छाओं को भी दिशा देगा. वाराणसी में हो रहा यह शिखर सम्मेलन दोनों देशों की साझा समृद्धि, सतत विकास और सुरक्षित भविष्य की ओर एक अहम कदम साबित होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

17 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

32 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago