दुनिया

सुशीला कार्की नहीं, नई पीढ़ी…नेपाल की जनता की अब कैसी मांग?

नेपाल में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल और जनरेशन-जेड के विरोध प्रदर्शनों के बीच सुशीला कार्की (Sushila Karki) को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने पर स्थानीय लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं.

स्थानिय नागरिक ने क्या बताया?

एक स्थानीय नागरिक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा,

“सुशीला कार्की (Sushila Karki) प्रधानमंत्री नहीं बन सकतीं, क्योंकि वह पहले ही विवादों में रह चुकी हैं. सुशीला कार्की को लोग पसंद नहीं करते हैं और लोग चाहते हैं कि नई पीढ़ी का कोई नेता प्रधानमंत्री बने. हमारी पसंद बालेंद्र शाह जैसे नेता हैं.”

एक अन्य नागरिक ने कहा,

“हम सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि बालेंद्र शाह या किसी नई पीढ़ी के नेता को यह जिम्मेदारी मिले.”

एक अन्य नेपाली नागरिक ने कहा,

“हमारा देश इस समय संकट से जूझ रहा है और हम चाहते हैं कि व्यक्ति से ऊपर उठकर देश को रखना चाहिए. प्रधानमंत्री कोई भी बने, लेकिन देश के हित में ही फैसला लिया जाना चाहिए ताकि नेपाली जनता की भलाई हो सके.”

मेयर बालेंद्र शाह की अपील

रैपर से राजनेता बने काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह (Balendra Shah) ने नेपाल में अंतरिम सरकार के नेतृत्व वाले शासन में बदलाव की तैयारी के बीच बुधवार को शांति और धैर्य बनाए रखने की सार्वजनिक अपील की है.

जेनरेशन जेड और नेपाली जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देश के एक अभूतपूर्व राजनीतिक दौर में प्रवेश को स्वीकार किया. उन्होंने नए चुनावों की देखरेख के लिए एक कार्यवाहक प्रशासन के गठन का समर्थन व्यक्त किया.

बालेंद्र शाह ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त करने के प्रस्ताव का समर्थन किया और इसे युवाओं द्वारा एक परिपक्व और विचारशील निर्णय बताया. उन्होंने लिखा,

“आपकी जागरूकता, विवेक और एकता गहरे सम्मान के पात्र हैं.”

इसे भी पढ़ें-केपी ओली की कुर्सी गई, कार्की आ रहीं…नेपाल में सत्ता परिवर्तन भारत के लिए राहत या परेशानी?

उन्होंने राजनीतिक आकांक्षियों को नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने में जल्दबाजी न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता दीर्घकालिक बदलाव के लिए आवश्यक है, न कि अस्थायी व्यवस्था के लिए.

शाह ने आगे कहा,

“चुनाव होंगे. कृपया जल्दबाजी न करें.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

37 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago