उत्तर प्रदेश

UP News: नोएडा सेक्टर 31 के निठारी गांव में दो युवकों ने की आत्महत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

UP News: नोएडा के सेक्टर‑20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निठारी गांव (Sector 31, Noida) में शनिवार, 14 जून 2025 की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए. दोनों ही मामलों को आत्महत्या माना जा रहा है, जिससे पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया है.

पहली घटना में राहुल शर्मा (30 वर्ष), पुत्र वेद प्रकाश शर्मा, को उनके घर में पंखे से लटका पाया गया. प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव में था.

डिलीवरी बॉय ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं दूसरी घटना में अजय (23 वर्ष), जो कि बुलंदशहर का निवासी था और नोएडा में Swiggy का डिलीवरी बॉय था, उसने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अजय के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. दोनों युवकों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

घटनाओं की सूचना मिलते ही सेक्टर‑20 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और मृतकों के मोबाइल फोन जैसे डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. अभी तक की जांच में किसी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका नहीं जताई गई है

. पुलिस का कहना है कि दोनों ही घटनाएं व्यक्तिगत कारणों, जैसे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव, के चलते हुई आत्महत्याएं प्रतीत होती हैं. मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में चयनित सिपाहियों को अमित शाह और सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, गृह मंत्री बोले- युवाओं के लिए आज शुभ दिन

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago