NIA
Punjab Grenade Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पंजाब के एसबीएस नगर जिले में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमले से जुड़े 2024 के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) की साजिश का हिस्सा बताया गया है.
चार्जशीट में जिन तीन आरोपियों के नाम शामिल हैं, वे हैं युगप्रीत सिंह उर्फ युवी निहंग, जसकरण सिंह उर्फ शाह, और हरजोत सिंह उर्फ जॉट हुंदल. ये तीनों एसबीएस नगर के राहों गांव के निवासी हैं. इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.
एनआईए ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सरगना और नामित आतंकवादी रणजीत सिंह उर्फ नीता, संगठन के सक्रिय सदस्य जगजीत सिंह लाहिरी उर्फ जग्गा उर्फ जग्गा मियापुर उर्फ हरि सिंह (जो वर्तमान में यूके में है) और अन्य अज्ञात आतंकवादियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है.
एनआईए ने इस साल मार्च में पंजाब पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया था. जांच में सामने आया कि यूके में मौजूद एक जान-पहचान वाले के जरिये जग्गा ने युगप्रीत सिंह की भर्ती की थी. इसके बाद युगप्रीत का कट्टरपंथीकरण कर उसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए निर्देश दिए जाते थे. आतंक फंडिंग के तहत जग्गा ने युगप्रीत को कनाडा स्थित कई माध्यमों से ₹4.36 लाख से अधिक की राशि भी भेजी थी. इन माध्यमों की पहचान कर पूछताछ की जा चुकी है.
बाद में युगप्रीत ने बाकी दो आरोपियों को भर्ती किया और तीनों ने मिलकर 1 और 2 दिसंबर 2024 की रात को असरों पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया. आरोपियों को ग्रेनेड उनके विदेशी हैंडलरों द्वारा नवंबर 2024 में ही मुहैया कराया गया था.
एनआईए इस मामले RC-02/2025/NIA/DLI में अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. एजेंसी का उद्देश्य KZF की पंजाब में कानून व्यवस्था से जुड़े प्रतिष्ठानों और संवेदनशील ठिकानों पर आतंकी हमले व लक्षित हत्याएं कराने की साजिशों को नाकाम करना है.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…