UP Police Recruitment: योगी सरकार ने मिशन रोजगार के तहत रविवार को 60,244 आरक्षी पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए.उत्तर प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने व सुदृढ़ कानून व्यवस्थाा के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने विगत 8 वर्ष में अब तक 2.16 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की है.
पुलिस सुधार में योगी सरकार की अभूतपूर्व पहल ने उत्तर प्रदेश ने नया मुकाम और नई पहचान दिलाई.इसके चलते जिस उत्तर प्रदेश की पहचान कभी दंगों, अपराध और खराब कानून व्यवस्था के लिए होती थी वह आज दंगा मुक्ता, अपराध मुक्त और निवेश युक्त होने में सफल हुआ है.
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 साल में निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत साढ़े 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है.3.75 लाख से अधिक संविदा पर नौकरी दी गई तो निजी क्षेत्र व एमएसएमई के जरिए दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया गया.वहीं पुलिस बल में 2.16 लाख भर्तियों के चलते यूपी का पुलिस बल देश का सबसे मजबूत पुलिस बल बनकर उभरा है.
कानून व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई.यूपी की कानून व्यवस्था का जिक्र न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी होता है.वर्तमान में यूपी पुलिस में 4.21 लाख से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं.भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम को सफलतापूर्वक लागू किया गया.यूपी में फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान लखनऊ के साथ ही 2017 के बाद से 8 नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना हुई, जबकि 6 का निर्माण कार्य चल रहा है.
प्रदेश में दंगे में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए लागू किए गए मॉडल को अन्य राज्यों की सरकारें अनुसरण कर रही हैं.सीएम योगी के नेतृत्व में गोहत्या, प्रश्नपत्र लीक, धर्मांतरण और लव जिहाद समेत तमाम मुद्दों पर कड़े कानून बनाए गए हैं.एटीएस, एसटीएफ, एसडीआरएफ और एसएसएफ जैसे बलों को सुदृढ़ किया गया है.सेफ सिटी परियोजना के तहत लाखों सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं.112, 1090, 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबर्स के माध्यम से लाखों लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई गई है.
ये भी पढ़ें: लड़कियों में दिखा चयन पर उत्साह, बोलीं-सीएम योगी की निष्पक्ष नीति से बनीं देश की सिपाही
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज…