UP Electricity Crisis: यूपी में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा अधिकारियों को लगातार लताड़ लगा रहे हैं. एक उपभोक्ता की बिजली विभाग के इंजीनियर के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद ऊर्जा मंत्री ने बस्ती के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी देर रात अपने सोशल मीडिया पर दी. निलंबित अधिकारी की पहचान बस्ती SE प्रशांत सिंह के रूप में हुई है.
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (अरविंद कुमार शर्मा) ने सोशल मीडिया पर लिखा,
कई बार सांसद रह चुके एक वरिष्ठ राजनेता ने अभी-अभी अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई बातचीत का ऑडियो निम्नांकित लिखकर मुझे कार्रवाई करने के लिए भेजा है. यही बात मैंने तीन दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, MD और अन्य अधिकारियों को कहा था.
कड़े शब्दों में यह भी कहा था कि 1912 की टोल फ्री व्यवस्था या अन्य टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था मानवीय व्यवस्था की पूरक हो सकती है; विकल्प नहीं. अरविंद शर्मा ने आगे कहा,
मैंने कहा था कि ऐसे कई ग़लत, असामयिक और अव्यवहारिक निर्देशों के कारण जनता को परेशानी हो रही है. अधिकारी फ़ोन उठाना बिल्कुल ही बंद कर दिए हैं. तितलौकी थी ही, अब नीम पर चढ़ गई. और अनेक ऐसे ग़लत निर्णय हमारे बार-बार लिखित या मौखिक रूप से मना करने के बावजूद हुए हैं.
ए.के. शर्मा ने आगे कहा, सबने मीटिंग में मुझसे असत्य बोला कि 1912 पर ही शिकायत करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया है. मुझे उनकी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ. मैंने कई बार पूछा। हर बार वही असत्य सुनने को मिला.
बिजली के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक बार पुनः कह रहा हूँ कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें. उनसे त्वरित और उचित भाषा में संवाद करें और समस्या का निराकरण करें. अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे.
ये भी पढ़ें- सीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, बोले- देश की सुरक्षा में अहम योगदान
माननीय मंत्री जी, बस्ती शहर के एक बड़े मुहल्ले में सुबह 10 बजे से लाइट नहीं है. रात्रि 8 बजे तक बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के फोन ना उठाने पर अधीक्षण अभियंता बस्ती को काल करने पर उन्होंने जिस तरीके से बात की. उसको सुनकर आप स्वयं जान जाएंगे कि public grievance के प्रति ये कितने संवेदनहीन हैं, तथा इनके अपने संबंधों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार की छवि जानबूझकर खराब करने में लगे हुए हैं.
बता दें कि, गुरुवार को ही ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि बिजली को लेकर मुझे जनप्रतिनिधि से लेकर विधायक तक गाली दे रहे हैं. सरकार तक को गाली दे रहे हैं और तुमलोग अंधे, बहरे और गूंगे होकर बैठे हुए हो. बकवास बंद करो.
– भारत एक्सप्रेस
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…