उत्तर प्रदेश

UP News: बिजली सुधारों से उपभोक्ताओं को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति, पारदर्शी सेवा और सटीक बिलिंग

UP Power Reforms: उत्तर प्रदेश सरकार ऊर्जा क्षेत्र में बड़े और निर्णायक सुधारों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रस्तावित बिजली सुधार (पावर रिफॉर्म्स) का उद्देश्य सिर्फ बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है. इस पहल से जहां प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा, सुरक्षा और सटीक बिलिंग जैसे लाभ मिलेंगे, वहीं ऊर्जा व्यवस्था का प्रबंधन भी अधिक दक्ष, आधुनिक और जवाबदेह होगा.

योगी सरकार का यह रिफॉर्म उपभोक्ताओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो उन्हें न केवल सेवा की गुणवत्ता की गारंटी देता है, बल्कि बिजली से जुड़ी हर समस्या के समाधान को सरल और तेज बनाता है. यह कदम उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, तकनीक-सक्षम और नागरिकोन्मुखी राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगा.

बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए युग की शुरुआत

शुरुआत में पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम्स में प्रस्तावित रिफॉर्म्स उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा. यूपीपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार, यह बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी. इसके माध्यम से घर हो या खेत, व्यवसाय हो या उद्योग सभी जगह चौबीसों घंटे विश्वसनीय बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी. स्थायी बिजली आपूर्ति से किसान और ग्रामीण उद्यमी अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे. नए-नए प्रयोग और अनुसंधान होंगे. सरकार पर आर्थिक दबाव कम होगा. सबसे बड़ी बात यह कि बेहतर प्रबंधन होगा.

तकनीकी समाधान से मिलेगा पारदर्शी और सटीक बिल

तकनीकी समाधान से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सटीक बिल सुनिश्चित होगा और गलत बिलिंग पर रोक लग सकेगी. स्मार्ट तकनीक से उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिले यह प्राथमिकता के आधार पर तय होगा. यही नहीं, डिजिटल सुविधा का भी विस्तार होगा.

ऑनलाइन बिल भुगतान, एसएमएस अलर्ट, मोबाइल एप और ग्राहक सेवा केंद्र से आसान पहुंच मिलेगी. बेहतर शिकायत निवारण तंत्र विकसित होगा. निजी कंपनियों के पास आधुनिक सिस्टम की सुविधा मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सकेगा. डिजिटलीकरण से प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनेगी.

ऊर्जा प्रणाली होगी सुरक्षित और विश्वसनीय

कम वोल्टेज उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी. आधुनिक बुनियादी ढांचे में निवेश से बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुरक्षित होगी. तकनीक आधारित निगरानी से बिजली चोरी में भी भारी कमी आएगी. विश्वसनीय बिजली से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों और कृषि आधारित व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा. बेहतर बिजली व्यवस्था से नए उद्योगों के लिए माहौल बनेगा और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 60,244 सिपाही भर्ती: योगी सरकार सौंपेगी नियुक्ति पत्र, हाईटेक ट्रेनिंग भी शुरू

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

6 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

10 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

12 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

22 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

32 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

35 minutes ago