प्रतीकात्मक फोटो.(Pixabay)
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा में छात्रों को एकेडमिक शिक्षा के साथ राष्ट्र बोध और नैतिक दायित्व बोध के साथ जोड़ने का प्रयत्न कर रही है.
प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी एकेडमिक कैलेंडर में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत इन्हें शामिल करने पर बल दिया जा रहा है. गंगा नदी की निर्मलता और अविरलता भी उसी का हिस्सा है.
राष्ट्र निर्माण की प्रथम पाठशाला हैं विद्यालय जिनमें माध्यमिक विद्यालयों की भूमिका सर्वोपरि मानी गई है. इन्ही शिक्षा के मंदिरों में विद्यार्थियों को उनके नैतिक दायित्व व राष्ट्र बोध से जोडने की सरकार की कोशिश है. इसके लिए प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रदेश की तरफ से जारी एकेडमिक कैलेंडर में इन्हें जगह दी गई है.
के पी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ योगेंद्र सिंह बताते हैं कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी पत्र में वर्षभर होने वाली गतिविधियों का विवरण सभी विद्यालयों को इसी संदर्भ में भेजा गया है. इसमें गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता अभियान से छात्रों को जोड़ने का उल्लेख है. इसके विद्यालय के छात्रों को जल साक्षर बनाने का प्रयास को भी शामिल किया गया है.
प्रदेश की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक व भौगोलिक परिदृश्य से छात्रों को परिचित कराने के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों से परिचित कराने पर भी बल दिया गया है. इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर आयोजनों की रूपरेखा तय करने का निर्देश भी दिया गया है. इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों, सप्ताहों से संबंधित गतिविधियां अनिवार्य रूप से कराई जाएंगी. इसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के साथ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता अभियान से भी प्रत्येक विद्यार्थी को जोड़ा जाएगा.
छात्र छात्राओं को समूह आधारित फील्ड वर्क से जोड़ा जाएगा. किसी नदी या तालाब के पास ले जाकर विद्यार्थियों से लघु रिपोर्ट बनवाई जाएगी. इसी तरह किसी गांव, कस्बे का भ्रमण कराते हुए वहां के जल प्रबंधन और जल संरक्षण बारे में छात्रों को जानकारी दी जाएगी.
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…
Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…