देश

कटरा-श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा करेंगे कमांडो, शुक्रवार को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

कटरा से कश्मीर को जाने वाली ट्रेन वंदे भारत की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने व्यापक इंतजाम किये हैं. वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल के कमांडो को सौंपा गया गया. अब से आरपीएफ के कमांडो ही इन ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन परिचालन का शुभारंभ किया. ये ट्रेन कश्मीर घाटी को जम्मू से सीधे जोड़ने वाली पहली ट्रेन सेवा है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कारणों को देखते हुए रेलवे के द्वारा वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ कमांडो के हाथों में सौंपा गया है.

15-15 कमांडो रहेंगे तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा से कश्मीर के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इन ट्रेनों में 15-15 कमांडो और एक-एक सुपरवाइजर की तैनाती की गई है.

बडगाम और रियासी जिले में रहेगी तैनाती

कटरा को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ये ट्रेनें, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलखंड से होते हुए कटरा तक चलेंगी. इसलिए इन कमांडो की तैनाती उच्च जोखिम वाले कश्मीर घाटी के बडगाम क्षेत्र और रियासी जिले के कटरा क्षेत्र में रहेगी. रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा रहे थे. उस समय भी इन ट्रेनों में कमांडो तैनात थे.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चारधाम रूट पर 30 दिनों में चौथा हादसा

सप्ताह में 6 दिन चलेंगी ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 7 जून से दोनों वंदे भारत ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. ये ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन चलेंगी.जबकि मंगलवार को इन ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा. रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार के दिन इन ट्रेनों का रखरखाव किया जाएगा. इस संबंध में शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पीएम मोदी के दृढ़ संकल्प के चलते कश्मीर को रेल मार्ग के जरिये देश के शेष हिस्सों से जोड़ने का सपना साकार हो पाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

26 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

35 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

3 hours ago