उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 17 जिले जलमग्न, 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है. प्रदेश के 17 जिलों में हालात बिगड़ चुके हैं. गांव-देहात से लेकर शहरों तक बाढ़ का पानी फैल गया है. नदियां उफान पर हैं, खेत डूब गए हैं और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी है, लेकिन चुनौतियां फिर भी कम नहीं हैं.

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले

प्रदेश के जिन 17 जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है, उनमें कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं. इन जिलों की कुल 37 तहसीलें और 402 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.

84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

बाढ़ से अब तक 84,392 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से 47,906 लोगों को सरकार की ओर से राहत सामग्री दी जा चुकी है. बाढ़ के कारण 2,759 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 343 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. जिनमें से 327 को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है.

खेतों में पानी घुसने से फसलें बर्बाद

उत्तर प्रदेश के 4,015 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल चुका है. जिससे खेती-किसानी पर बड़ा असर पड़ा है. कई गांवों के खेत पूरी तरह डूब चुके हैं और फसलें नष्ट हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- यमन के तट पर नाव डूबने से 20 से अधिक लोगों की मौत, कई अभी भी हैं लापता

राहत और बचाव में जुटा प्रशासन

सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए 493 नावें और मोटरबोट तैनात की हैं. इनके जरिए अब तक 6,536 खाद्यान्न पैकेट और 76,632 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं. इसके अलावा 29 लंगरों के माध्यम से भी लोगों को खाना दिया जा रहा है.

मवेशियों के लिए भी व्यवस्था

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मवेशियों के लिए 500 क्विंटल भूंसा बांटा गया है, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके.

बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य इंतजाम

जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए 1,29,571 क्लोरीन टैबलेट और 37,089 ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं. 757 मेडिकल टीमें इलाके में ड्यूटी कर रही हैं और लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं.

शरणालय और चौकियों की स्थापना

राज्य सरकार की ओर से अब तक 905 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं, जहां 11,248 लोग अस्थायी रूप से रह रहे हैं. इसके अलावा 1,193 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जो चौबीसों घंटे हालात पर नजर रख रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

4 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

26 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

54 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago