Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Flood

UP News: लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश और तेज हवाओं से हालात बिगड़ गए हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने से लिलौटीनाथ मंदिर का रास्ता डूब गया है और मगरमच्छ का खतरा भी मंडरा रहा है.

नेपाल में भारी बारिश के बाद बैराजों से छोड़े गए पानी से यूपी की गंगा, गंडक, राप्ती और शारदा समेत कई नदियां उफान पर हैं. चित्रकूट समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है, जबकि 16 जिलों में हाई अलर्ट और 58 जिलों में आकाशीय बिजली की चेतावनी है.

Uttar Pradesh News: बाढ़ से अब तक 84,392 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से 47,906 लोगों को सरकार की ओर से राहत सामग्री दी जा चुकी है. बाढ़ के कारण 2,759 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 343 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. जिनमें से 327 को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है.

हाल ही में राहत आयुक्त की ओर से जानकारी दी गई थी कि बदायूं, फर्रुखाबाद और कानपुर देहात में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

प्रयागराज में जल पुलिस ने नाविकों के साथ बैठक के बाद बड़ा निर्णय लिया है. वहीं जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने मीडिया को बताया कि, हर साल जलस्तर 65.5 मीटर होने पर पूरी तरह से नौका संचालन पर रोका लगा दी जाती है.

देशभर में हो रही बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. गुजरात और महाराष्ट्र में हालात काफी बिगड़ चुके हैं.