उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस को डिजिटल सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मान

डिजिटल तकनीक के माध्यम से जन शिकायत के त्वरित निस्तारण, कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने और जनता से प्रभावशाली संवाद स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार को  “Digital Visionary Award” से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार उन्हें उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व और डिजिटल नवाचारों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया.

साथ ही, उत्तर प्रदेश पुलिस को “Excellence in Digital Media Policing Award” से भी सम्मानित किया गया, जिसे पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री राहुल श्रीवास्तव को दिया गया.

यह सम्मान प्रतिष्ठित संस्थानों MAAC एवं NOMES द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया.

पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया, डिजिटल रिपोर्टिंग, त्वरित संवाद प्रणाली, न्यूनतम रिस्पान्स टाइम, और साइबर सुरक्षा और रचनात्मक जागरूकता अभियानों के माध्यम से जनता के सशक्त सम्वाद स्थापित किया है.

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय  ने कहा कि हम MAAC का धन्यवाद करते हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भविष्य में भी तकनीक और डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करेगी ताकि वह सोशल मीडिया और आधुनिक समय की चुनौतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके.

MAAC के निदेशक श्री रमन शर्मा ने अपने संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश पुलिस और श्री प्रशांत कुमार द्वारा किए गए डिजिटल प्रयास सभी राज्यों की पुलिस के लिए प्रेरणा हैं. हम आशा करते हैं कि यह पहल देशभर में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करेगी.”

यह सम्मान न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की डिजिटल परिवर्तन यात्रा की सराहना है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावशाली बनाया जा सकता है. यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है.

ये भी पढ़ें- झारखंड की महिला एडीजे का तबादला, छुट्टी अस्वीकृत होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago