Online Load Increase Application: योगी सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब बिजली लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने इसके लिए नई प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे उपभोक्ता बिना बिजली दफ्तर गए ही अपना लोड बढ़ा सकेंगे.
प्रदेश के उपभोक्ता www.uppcl.org पर जाकर “लोड परिवर्तन अनुरोध” के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. UPPCL के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि योगी सरकार पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इस डिजिटल प्रक्रिया से उपभोक्ताओं को तेजी, सुचिता और समयबद्ध सेवा मिलेगी.
योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा. अब उन्हें बिजली विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और वे आसानी से अपना लोड बढ़ा सकेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…