PM Modi podcast: अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ इंटरव्यू 16 मार्च 2025, रविवार को रिलीज होगा. फ्रिडमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस खबर को शेयर किया. उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे खास अनुभवों में से एक बताया.
फ्रिडमैन ने लिखा, “मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 3 घंटे का शानदार पॉडकास्ट किया. यह मेरी जिंदगी की सबसे प्रभावशाली बातचीत में से एक थी. यह कल रिलीज होगा.”
लेक्स फ्रिडमैन ने 19 जनवरी को इस इंटरव्यू की घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि वह पहली बार भारत आ रहे हैं. उन्होंने कहा था, “मैं कभी भारत नहीं गया, इसलिए इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश को करीब से जानने के लिए उत्साहित हूं.”
इंटरव्यू से पहले फ्रिडमैन ने PM मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा, “मोदी जी सबसे रोचक व्यक्तित्वों में से एक हैं, जिनका मैंने अध्ययन किया है.” इस खास बातचीत के लिए उन्होंने 48 से 72 घंटे का उपवास भी रखा, क्योंकि पीएम मोदी भी कई बार उपवास रखते हैं.
यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा पॉडकास्ट इंटरव्यू होगा. इससे पहले वह जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे.
लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पहले भी कई दिग्गज शामिल हो चुके हैं. इनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और टेस्ला के CEO एलन मस्क जैसे बड़े नाम शामिल हैं. अब PM मोदी के साथ उनकी बातचीत भी खास मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- प्रकाश राज का पवन कल्याण पर हमला, हिंदी थोपने का आरोप लगाकर मचाया विवाद
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…