उत्तर प्रदेश

तैयार है काशी! प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे वाराणसी, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

रिपोर्ट- विमलेंद्र राय


वाराणसी में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा काफी खास रहने वाला है. इस दौरान वह शहर में करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जिसे अब तक काशी का सबसे बड़ा रोड शो बताया जा रहा है. सुबह 8 बजे उनका कार्यक्रम BLW क्षेत्र से शुरू होकर लहरतारा, पुलिस लाइन, लहुराबीर और मैदागिन होते हुए सीधे काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचेगा.

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और पूजन

प्रधानमंत्री मोदी करीब एक साल 10 महीने बाद बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और पूजन करेंगे. माना जा रहा है कि यह दौरा उनके लिए धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. काशी में इस पूरे कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इस बार रोड शो में बंगाली समाज की भी बड़ी भूमिका रहने वाली है. बताया जा रहा है कि ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं. राजनीतिक नजरिए से भी यह दौरा अहम माना जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री काशी से पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को साधने की कोशिश कर सकते हैं, जहां 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है.

महिला संवाद और विकास परियोजनाएं

दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री बरेका ग्राउंड में करीब 40,000 महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे. इसके अलावा वह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. सरकार की तरफ से इसे महिला सशक्तिकरण और विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है.

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग और सजावट का काम तेजी से चल रहा है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

एसपीजी ने BLW ग्राउंड और एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने नियंत्रण में ले ली है. सुरक्षा के लिए 1500 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है, जिनमें महिला पुलिस, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), आरआरएफ, पीएसी और एटीएस के जवान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल चुनाव में मेरी ये आखिरी सभा…’, जानें बैरकपुर में क्यों बोले मोदी कि अब सीधे शपथ ग्रहण में मिलेंगे?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

47 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago