मनोरंजन

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Shivani Singh New Song: भोजपुरी संगीत को विश्वपटल पर नया मुकाम दिलाने में अहम भूमिका निभा रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं. इस म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने नई प्रस्तुति धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ रिलीज किया है. इस गाने में भोजपुरी सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की खूबसूरती और सिंगर शिवानी सिंह की सुरीली गायकी का ऐसा संगम हुआ है कि दर्शक इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं.

गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार के विजन और पारिवारिक मनोरंजन की बात करें तो वे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी उच्च स्तरीय और साफ-सुथरी फिल्मों व गानों के लिए विख्यात हैं. ‘बलमुआ बदल दिही का’ के माध्यम से उन्होंने एक बार फिर मध्यमवर्गीय परिवारों और ग्रामीण परिवेश की उस नोक-झोंक को स्क्रीन पर उतारा है, जो हर घर की कहानी लगती है.

गाने का फिल्मांकन और इसकी भव्यता वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के स्टैंडर्ड को दर्शाती है. इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने बहुत ही मधुर आवाज में गाया है, जो सीधे सुनने वालों के दिल में उतर रही है. इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने अभिनय और हुस्न की बिजली गिरा रही हैं. साथ ही साथ अपनी अदाओं और बेहतरीन डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगा रही हैं. उनके साथ अभिनेता सम्राट ने भी शानदार परफॉर्मेंस किया है. दोनों की जोड़ी एक ऐसे दंपत्ति के रूप में नजर आ रही है, जिनके बीच प्यार भी है और हल्की-फुल्की तकरार भी.

विक्की वॉक्स ने दिया है म्यूजिक

यह गीत आम आदमी की जिंदगी से जुड़ी एक पत्नी की शिकायत को दर्शा रहा है. इस लोकगीत के संगीत की मधुर धुन कानों को सुकून देती है और पैर थिरकने पर मजबूर कर देती है. इस गाने के वीडियो का हर फ्रेम एक कहानी कहता नजर आ रहा है, जोकि हर किसी के दिल को भा रहा है.

इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जिसे संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत से सजाया है. वीडियो डायरेक्टर विझेल, डीओपी राजन वर्मा, पीआरओ ब्रजेश मेहर, कोरियोग्राफर साहिल राज हैं. डीआई रोहित सिंह ने किया है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

भोजपुरी दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

इस गाने को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ये गाना रिलीज होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. संगीतप्रेमियों का कहना है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का हर अंदाज निराला होता है और सिंगर शिवानी सिंह की आवाज में जादू है. लोग गाने के हुक स्टेप्स को भी काफी पसंद कर रहे हैं और रील बनाना शुरू कर चुके हैं.’

ये भी पढ़ें- सिर्फ रामायण नहीं! 2026-27 में आ रही हैं ये 7 बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्में, लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ केवल एक गाना नहीं, बल्कि भोजपुरी लोक संस्कृति और आधुनिकता का एक बेहतरीन मिश्रण है. इस सांग को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस और फैंस को दिल से धन्यवाद देती हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

5 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

8 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

49 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

57 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago